दुष्कर्म की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में सौतेले बेटे ने माँ को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर पति बोला, इज्जत बचाओ, चुप रहो

Nagpur Crime News: नागपुर में एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी 26 वर्षीय सौतेली माँ के साथ बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह चार महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करा है। जानें घटना।

गोरक्ष पोफली

Nagpur Crime Update: नागपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी 26 वर्षीय सौतेली माँ के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह चार महीने की गर्भवती हो गई है। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जब पीड़िता ने अपने 55 वर्षीय पति को इस आपबीती के बारे में बताया, तो पति ने न्याय दिलाने के बजाय उसे परिवार की इज्जत के नाम पर चुप रहने की नसीहत दे डाली।

कैसे शुरू हुई यह कहानी?

पीड़ित महिला के अनुसार, 2024 में उसकी मुलाकात 55 वर्षीय विकास श्रीवास्तव से हुई थी, जो एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि विकास ने नौकरी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता का परिचय विकास के 21 वर्षीय बेटे अक्षत से हुआ, जो विकास की पहली पत्नी का बेटा है। अक्षत वर्तमान में एक प्रतिष्ठित कॉलेज में दूसरे वर्ष (Second Year) का छात्र है।

अकेलेपन का उठाया फायदा

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका अपने पति विकास के साथ घरेलू विवाद शुरू हो गया। इसी तनावपूर्ण माहौल का फायदा उठाते हुए अक्षत ने नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 को, जब पीड़िता घर पर अकेली थी, उसके कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पति का संवेदनहीन रवैया

जब पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद अपने पति विकास श्रीवास्तव को अक्षत की करतूतों के बारे में बताया, तो उसे उम्मीद थी कि उसे न्याय मिलेगा। लेकिन विकास ने अपनी पत्नी का साथ देने के बजाय कहा, तू चुप रह, इस बात से परिवार की बदनामी होगी और बेटे का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पति के इस संवेदनहीन बर्ताव से आहत होकर पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाई और नागपुर के मानकापुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

मानकापुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अक्षत श्रीवास्तव के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां