प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

नागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Kharra News: नागपुर पुलिस ने कामठी क्षेत्र में चल रहे अवैध खर्रा कारखाने का भंडाफोड़ किया है। सड़ी हुई सुपारी और प्रतिबंधित तंबाकू से तैयार हो रहा यह जहर लोगों की सेहत से खिलवाड़ था।

आकाश मसने

Nagpur Illegal Kharra Factory Busted: महाराष्ट्र के उपराजधानी नागपुर में पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। नागपुर क्राइम ब्रांच के एक टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार कामठी-कलमना रोड पर स्थित एक कारखाने पर छापा मारा। अन्न सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई में लोगों की जान से खिलवाड़ करने के बात सामने आई है। यहां सड़ी सुपारी के चूरे से खर्रा बनाया जा रहा था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए नागपुर क्राइम ब्रांच ने न्यू कामठी थाने में मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में इस्माइलपुरा, येरखेड़ा निवासी अमित अशोक मते (32), जयभीम चौक, कामठी निवासी प्रवेश प्रकाश फकिर्डे (33) और नया गोदाम, इस्माइलपुरा निवासी नियाज अहमद वसीउज्जमा अहमद (45) शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा

नागपुर पुलिस को खबर मिली थी कि येरखेड़ा के इस्माइलपुरा में स्थित एक घर में खर्रा बनाने का कारखाना चल रहा है। जहां सड़ी सुपारी का इस्तेमाल कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा है। खबर मिलते ही पुलिस ने अन्न सुरक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद नागपुर क्राइम ब्रांच और अन्न सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने कारखाने पर छापा मारा। वहां आरोपी अमित मते अलग-अलग ब्रांड की सुगंधित तंबाकू और सुपारी से खर्रा बनाता मिला। कारखाने में खर्रा बनाने के लिए 5 मशीनें लगाई गई थीं।

पुलिस ने अमित मते से पूछताछ की तो उसने इस कारखाने के असली मालिक का नाम उगला। उसने बताया कि यह कारखाना नियाज अहमद और प्रवेश फकिर्डे का है। पुलिस ने अमित की निशानदेही पर तत्काल उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 98 हजार 950 रुपये का माल जब्त किया है। तीनों के खिलाफ न्यू कामठी थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव