नागपुर वाहन चोरी, क्राइम ब्रांच, वाहन चोर गिरफ्तार,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में फर्जी नंबर, असली चोर और सुपरफास्ट पुलिस! तीन थानों का वांटेड फैजान वाड़ी बाईपास पर हुआ ढेर

Nagpur Fake Number Plate: नागपुर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के फरार आरोपी को वाड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime Branch Vehicle Theft: नागपुर जिले में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे रहे एक शातिर चोर को क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी पथक ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खुलेआम घूम रहा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी का दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान माजरी, यशोधरानगर निवासी फैजान तनवीर अंसारी उर्फ मुश्ताक अहमद अंसारी (24) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह शहर के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के बाद बिछाया जाल

क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी पथक शहर में अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चोरी के मामलों में फरार आरोपी वाड़ी बाईपास रोड पर चोरी की बाइक से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जाल बिछाया।

कुछ देर बाद एमएच-49/पी-9656 नंबर की बाइक पर एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था बाइक

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने बाइक के दस्तावेज मांगे तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें खुलासा हुआ कि वह मानकापुर, कोराडी और न्यू कामठी थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों में वांछित था।

सख्ती से पूछताछ करने पर फैजान ने स्वीकार किया कि उसने यह दोपहिया वाहन तहसील थाना क्षेत्र से चोरी किया था और पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।

तहसील पुलिस को सौंपा गया आरोपी

नागपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक जब्त कर ली। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी और बरामद वाहन को तहसील पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं और उसके साथियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीआई सारंग मिराशी, हेड कांस्टेबल रोशन तिवारी, अजय शुक्ल, नितिन वर्मा, पंकज हेडाऊ और अभय ढोणे की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल सें करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई