कांग्रेस का टैलेंट हंट फ्लॉप (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में कांग्रेस का 'टैलेंट हंट' हुआ फ्लॉप! 84 ने भरा था फॉर्म, इंटरव्यू देने पहुंचे सिर्फ 18 'शूरवीर'

Nagpur Congress Talent Hunt: नागपुर में कांग्रेस का 'टैलेंट हंट' फ्लॉप! 84 आवेदकों में से पहुंचे सिर्फ 18। बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Congress Spokesperson Interview Nagpur: नागपुर में कांग्रेस का 'टैलेंट हंट' अभियान उम्मीदों के मुताबिक सफल नहीं रहा। प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की खोज के लिए आयोजित इस साक्षात्कार सत्र में आवेदकों की कम संख्या और बड़े नेताओं की अनुपस्थिति ने पार्टी के भीतर संगठनात्मक समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस ने प्रतिभाशाली लोगों को प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, शोध समन्वयक और प्रचार-प्रसार समन्वयक के रूप में अवसर प्रदान करने के लिए एक विशेष टैलेंट हंट अभियान शुरू किया है। 8 मार्च, संडे को सुबह देवड़िया कांग्रेस भवन में इंटरव्यू आयोजित किया गया था लेकिन साक्षात्कार देने वाले पहुंचे ही नहीं और नागपुर में तो अभियान फ्लाप रहा।

नागपुर संभाग के सभी जिलों से कुल 84 कार्यकर्ताओं ने प्रवक्ता बनने के लिए आवेदन भरा था लेकिन इंटरव्यू देने केवल 18 लोग ही पहुंचे। बताया गया था कि साक्षात्कार लेने इस अभियान के प्रभारी के वरिष्ठ नेता हरीशंकर गुप्ता आने वाले हैं लेकिन वे भी नहीं आए।

अभियान के राज्य संयोजक अतुल लोंढे और नागपुर संभाग समन्वयक विधायक अभिजीत वंजारी ने इंटरव्यू लिए। इंटरव्यू पैनल में यशोमति ठाकुर भी उपस्थित रहने वाली थीं लेकिन वे भी नहीं आईं।

अन्य जिलों से आए इच्छुक

जो 18 इच्छुक इंटरव्यू देने आए उनमें भंडारा, गड़चिरोली, वर्धा, चंद्रपुर व गोंदिया के कार्यकर्ता शामिल थे। जानकारी के अनुसार नागपुर से केवल एक ने ही इंटरव्यू दिया। उम्मीदवारों के विचारों, संवाद कौशल्य व राजनीतिक क्षेत्र की जानकारियों के संदर्भ में सवाल किए गए।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से कैसे वे लोगों के समक्ष रख सकते हैं इसकी जांच की गई। शहर कमेटी उपाध्यक्ष दिनेश बानाबाकोडे, महासचिव शिवशंकर रणदिवे, प्रवीण खोब्रागड़े ने सहयोग किया।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की