नागपुर कांग्रेस कमेटी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर कांग्रेस का बड़ा फैसला, लगातार 3 बैठकों से गायब पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Nagpur Congress Meeting: नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने लगातार तीन कार्यकारिणी बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का निर्णय लिया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • लगातार तीन कार्यकारिणी बैठकों से गायब रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

  • शहर के विभिन्न प्रभागों और वार्डों में कांग्रेस चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

  • प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक वोट रक्षक नियुक्त कर मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच की जाएगी।

Nagpur Congress Committee: नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की लगातार 3 बैठकों से गायब रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का निर्णय लिया गया है। शहर कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

साथ ही संगठनात्मक कामकाज में तेजी लाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी तत्काल प्रस्तुत करने और 27 नवंबर से प्रभाग एवं वार्ड स्तर पर चौपाल का आयोजन करने के निर्देश दिए गए, शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे की अध्यक्षता में देवड़िया भवन में कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें प्रवक्ता अतुल लोंढे और महासचिव हैदर अली दोसानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन

शुरुआत में भारत रत्न इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। गुडधे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ठाणे में राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया किया जाएगा। यह रैली दोपहर 12.15 बजे ठाणे पश्चिम स्थित शासकीय विश्रामगृह, कोर्ट नाका, जिलाधिकारी कार्यालय के पास से आयोजित होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।

27 से वार्डों में लगेगी चौपाल

गुडघे ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी की सूची जल्द से जल्द शहर कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही संविधान रैली के बाद 27 नवंबर से अपने-अपने प्रभागों और वार्डों में चौपाल का आयोजन करने को कहा। इन चौपालों में संबंधित क्षेत्र के प्रदेश एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, नगरसेवकों, फ्रंटल संगठनों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तर पर नियुक्त निरीक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा।

वोट रक्षक अभियान

बैठक में वोट रक्षक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच करेंगे। इस अभियान के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। इसमें बूथ लेवल एजेंट, बूथ समिति के सदस्य, युवा एवं विभिन्न आघाड़ी संगठनों के कार्यकर्ता तथा पोर्टल पर वोट रक्षक के रूप में पंजीयन कराने वाले नागरिक शामिल होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों और वोट रक्षकों को मंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में प्रशिक्षण देंगे।

मिल सकेगी कार्यों की पूरी जानकारी

कांग्रेस कमेटी के वाट्सएप ग्रुप में संबंधित एप भी साझा किया जाएगा, जिससे वोट रक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान विप की स्नातक निर्वाचन सीट पर जीत हासिल करने वाले अभिजीत वंजारी का अभिनंदन किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंडोपंत टेंभुर्णे, सुभाष खोडे, वासुदेव ढोके, मोहम्मद कलाम, उषा खरबीकर, प्रवीण नरड, रवि पराते, जलील अंसारी, सुरेश पाटील, कुंदा हरडे, शत्रुघ्न महतो, अकील अफसर, विजय कदम, रूपेश चौरसिया, शुभम मांढरे, कुणाल निमगड़े, राजेंद्र जांगड़े और कमल मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद