आत्महत्या की कोशिश (AI Generated Photo) 
नागपुर

डीन ऑफिस के सामने सफाई कर्मी ने काटी कलाई, GMC नागपुर में अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

Government Medical Collage Nagpur: नागपुर मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी रवि राठौड़ ने आत्महत्या का प्रयास किया। वेतन से कर्ज की कटौती से नाराज था। डीन कार्यालय के सामने मची अफरातफरी।

प्रिया जैस

Nagpur GMC News: शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना सुबह लगभग 11.30 बजे डीन कार्यालय के सामने हुई। काफी देर तक कार्यालय के सामने टहलकर एक-एक कर हाथ की नस काटने से कर्मचारी का रक्त बह गया। इस घटना से हड़कंप मच गया।

इसके पश्चात उसे पकड़कर कैजुअल्टी में उपचार के लिए ले जाया गया। कर्मचारी का नाम रवि राठौड़ बताया गया। वह लिये गये कर्ज की रकम की वेतन से की गई कटौती से नाराज था। रवि डीन कार्यालय के ऊपर पैथोलॉजी विभाग में सफाई कर्मचारी है। वह 10-12 वर्ष पहले नौकरी में शामिल हुआ। उसने कर्ज लिया लेकिन समय पर कर्ज नहीं लौटाने से वह डि‌फ‌ाल्टर हो गया है।

कार्यालय के सामने किया प्रयास

कर्ज की कटौती उसके वेतन से हो रही है। उसका कहना था कि दिवाली का त्योहार होने से वेतन से कटौती नहीं होनी चाहिए। इसी नाराजगी की वजह से डीन कार्यालय के सामने आया। शोर मचाते हुए टहलने लगा। उसके हाथ में ब्लेड थी। वह अपने हाथ पर चीरा मारता जा रहा था। इस वजह से रक्त भी बहने लगा। आसपास खड़े कर्मचारियों ने उसे समझाने का भरपूर प्रयास किया। तभी रवि के कुछ दोस्त आये और उन्होंने उसे पकड़ लिया। रक्त से हाथ और टी-शर्ट भर गई थी। उसे तुरंत कैजुअल्टी में लेकर गये। उसका तत्काल उपचार शुरू किया गया।

अधिष्ठाता ने जारी किया पत्र

इस घटना के बाद अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी संस्था से जिन सदस्यों ने कर्ज लिया है उसकी वसूली वेतन से न की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। उधर, संस्था का कहना है कि कर्मचारी डि‌‌‌‌फाल्टर है। उस पर बकाया है। नियमानुसार ही रकम वसूली जाती है। वेतन से कटौती वर्षों से की जा रही है। कर्ज की रकम चुकाना जरूरी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान