बाघ की मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल नर बाघ को नहीं बचा सके डॉक्टर, नागपुर के TTC में तोड़ा दम

Tiger Death : चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 2 से 2.5 वर्ष के नर बाघ टी-84एसएम की नागपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 से 2।5 वर्ष के नर बाघ टी-84एसएम की मौत हो गई।

  • सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र में घायल मिले बाघ को वन विभाग ने रेस्क्यू कर नागपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कराया था।

  • चार दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चला, लेकिन 23 नवंबर की रात 8।40 बजे बाघ ने दम तोड़ दिया।

  • पोस्टमार्टम में मोटर वाहन की टक्कर से अगले और पिछले पैरों में कई फ्रैक्चर तथा गंभीर आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई।

Nagpur Transit Treatment Centre: चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 2 से 2.5 वर्ष उम्र के इस बाघ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर नागपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (टीटीसी) में भर्ती कराया था।

उक्त बाघ की पहचान टी-84एसएम के रूप में दर्ज की गई थी। 4 दिनों तक चले उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर को सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र में यह नर बाघ सड़क हादसे में घायल अवस्था में मिला था।

बाघ का पोस्टमार्टम किया गया

वन विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे उपचार के लिए नागपुर पहुंचाया। उसी रोज रात करीब 8.30 बजे उसे ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कराया गया। वन्यजीव चिकित्सकीय दल की निगरानी में बाघ का उपचार किया जा रहा था। हालांकि 23 नवंबर की रात 8.40 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 24 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे पशु चिकित्सकीय अधिकारियों की उपस्थिति में मृत बाघ का पोस्टमार्टम किया गया।

पैरों में कई जगह फ्रैक्चर

पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मोटर वाहन की टक्कर से बाघ के अगले और पिछले पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हुए थे। इसके अलावा उसे गंभीर आंतरिक रक्तस्त्राव भी हुआ था। इन चोटों के कारण उसके शरीर में अत्यधिक रक्त की कमी हो गई और वह हाइपोवोलेमिक शॉक (रक्त की गंभीर कमी से उत्पन्न सदमा) का शिकार हो गया। इसी के चलते उसकी मौत होने की आशंका जताई गई।

निर्धारित गति सीमा का पालन करें

पैच उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास ने कहा कि वन्यजीदों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील है, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास से गुजरने वाले मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन सावधानीपूर्वक चलाने का आग्रह है, ताकि वन्यप्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान उप वन संरक्षक विनीता व्यास, सहायक वन संरक्षक यश काले, अरविंद जे. मानद वन्यजीव रक्षक अजिंक्य भटकर और अविनाश लोंढे तथा डब्ल्यूआरटीसी गोरेवाड़ा के पशु चिकित्सक डॉ. पावसे एवं टीटीसी की डॉ. प्रियल चौरागडे ने भी प्रक्रिया में रहभाग लिया।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा