नितिन गडकरी (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

नागपुर में बीजेपी का होगा महापौर! नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- देश में अव्वल रही है मनपा

Nagpur Mayor Election: नितिन गडकरी ने नागपुर में फिर भाजपा का महापौर बनने की बात कही। युवा सम्मेलन में पूर्व, उत्तर व पश्चिम नागपुर से बड़ी जीत का आह्वान।

प्रिया जैस

Nagpur Politics: मनपा चुनाव की रणभेरी फूंकते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी कार्यकर्ताओं को काम पर जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार भी नागपुर मनपा में भाजपा का ही महापौर बनना चाहिए। वे चिटणीस पार्क मैदान में आयोजित भाजयुमो के युवा सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व, उत्तर व पश्चिम नागपुर में बीजेपी के नगरसेवक चुनकर आना चाहिए। उत्तर नागपुर के कार्यकर्ताओं के सामने सबसे अधिक चुनौती है। वहां के 26 में से कम से कम 18 नगरसेवक भाजपा के चुनकर लाएं। उत्तर नागपुर में अपनी ताकत दिखानी है।

पश्चिम नागपुर में भी कम से कम 15 नगरसेवक आना चाहिए और पूर्व में नागपुर में तो जीत को कायम ही रखना है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते सहित पार्टी के पदाधिकारी व भाजयुमों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देश में अव्वल रही है मनपा

नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर की मनपा उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश में अव्वल रही है। पानी के लिए मोर्चा बंद हो गया है। बस्तियों में 12 से 14 घंटे पानी मिल रहा है। नागपुर में खेल का मैदान होना चाहिए, उद्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व नागपुर में इतने ब्रिज बनाए हैं कि अब पुल ही पुल दिख रहा है।

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मेयो अस्पताल के लिए 1000 करोड़, मेडिकल के लिए 450 करोड़ रुपये दिये हैं। हमने उत्तर नागपुर में डायग्नोसिस सेंटर खोला है जहां 1200 रुपये में एमआरआई और 100 रुपये एक्सरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने काफी कार्य किये हैं उसे जनता के बीच लेकर जाएं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?