मंत्री आशीष शेलार (pic credit; social media) 
नागपुर

यह भारत-पाकिस्तान दौरा नहीं...अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, सरकार के फैसले को समझती है जनता: आशीष शेलार

Nagpur News: मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जनता केंद्र सरकार का फैसला समझती है। उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना।

अर्पित शुक्ला

Nagpur News: महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि देश की जनता एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले को पूरी तरह समझती है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, न कि दोनों देशों का कोई दौरा था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में हुए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी दलों ने मैच का बहिष्कार करने का आह्वान किया था और मैच की अनुमति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।

क्या कहा शेलार ने?

नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए शेलार ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की, जिनकी पार्टी ने देश के विभिन्न हिस्सों में मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। उन्होंने कहा कि उनका (ठाकरे) रुख अतार्किक है। शेलार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत की जनता केंद्र सरकार के फैसले को पूरी तरह समझ गई है।

यह भारत-पाकिस्तान दौरा नहीं था। भारत सरकार न तो ऐसे किसी द्विपक्षीय टूर्नामेंट का प्रस्ताव रखेगी और न ही इसे स्वीकार करेगी। रविवार का मैच एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का हिस्सा था और भारत की जनता ने देश की भागीदारी पर कोई आपत्ति नहीं जताई।''- एजेंसी इनपुट के साथ

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना