नवजात का मिला शव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

हिलटॉप परिसर में सनसनी: कचरे में मासूम नवजात की लाश देख दहल गए नागरिक; हत्या की आशंका से हड़कंप!

Nagpur Ambazari Crime: नागपुर के अंबाझरी हिलटॉप में कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव। पुलिस को हत्या की आशंका, सीसीटीवी और अस्पताल रिकॉर्ड खंगाल रही अंबाझरी पुलिस।

प्रिया जैस

Newborn Body Found Nagpur: नागपुर के अंबाझरी हिलटॉप परिसर में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कचरे के ढेर में एक नवजात का शव पाया गया जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार हिलटॉप लेआउट स्थित गोदावरी अपार्टमेंट के सामने कचरे के ढेर में बच्ची का शव पड़ा मिला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची का जन्म महज 2 घंटे पहले हुआ था और वह पूर्ण रूप से विकसित थी। पुलिस को आशंका है कि नवजात की हत्या करने के बाद उसे एक बैग में भरकर कचरे में फेंका गया। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।

ऐसा लगता है कि बच्ची को जानबूझकर मारकर शव को ठिकाने लगाया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक सजग नागरिक ने कचरे के ढेर में संदिग्ध वस्तु देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारियों का कहना है कि अवैध संबंध उजागर होने के डर या फिर बच्ची होने के कारण सामाजिक दबाव में यह अपराध किया गया हो सकता है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रसूति रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत