दुष्कर्म का मामला (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नागपुर: क्लब में शराब पिलाकर एयर होस्टेस ट्रेनी से रेप, वीडियो बनाकर 6 महीने तक करता रहा ब्लैकमेल

Nagpur Rape Case: नागपुर के दाबो क्लब में छात्रा को शराब पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने वीडियो बनाकर 6 महीने तक ब्लैकमेल किया। खापरखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रिया जैस

Air Hostess Trainee Assault: वर्धा रोड पर स्थित एक क्लब में युवक ने छात्रा को शराब पिलाई। नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल करके उसका शोषण करता रहा। खापरखेड़ा पुलिस ने 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर सावनेर निवासी शुभम मोहन मेहनडोले (31) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता नागपुर में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही है और मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। सावनेर की एक युवती भी उसके साथ पढ़ती है। विगत 27 अप्रैल को सहेली ने उसे अपने साथ वर्धा रोड के डाबो क्लब लाउंज में पार्टी करने के लिए बुलाया। वहां सहेली का ब्वॉयफ्रेंड अपने दोस्त शुभम के साथ आया था। चारों ने वहां साथ डांस किया। इसी दौरान शुभम ने उसे शराब पिलाई।

नागपुर में शर्मनाक वारदात

शराब का अधिक सेवन करने की वजह से पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। उसे उलटी होने लगी। तबीयत बिगड़ने के कारण रात 2 बजे के दौरान सभी डाबो क्लब से निकल गए। शुभम और पीड़िता पिछली सीट पर बैठे थे, जबकि सहेली कार चला रहे ब्वॉयफ्रेंड के साथ बैठी थी। नशे की हालत में शुभम ने पीड़िता से छेड़खानी की। सावनेर रोड के पिपला डाक बंगला परिसर में कार रोकी गई।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

सहेली और उसका ब्वॉयफ्रेंड कुछ खाने के लिए कार से उतर गए। इसी दौरान शुभम ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो और फोटो भी लिया। बेहोशी की हालत में छात्रा को घर पर छोड़ा गया। दूसरे दिन शुभम ने पीड़िता से संपर्क किया। क्लब में साथ पार्टी करने और कार में हुई घटना याद दिलाई। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले 6 महीने से शुभम उसका फायदा उठा रहा था।

शादी का झांसा देकर वह पीड़िता का शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने शादी से इनकार कर दिया। डाबो से शुरू हुई इस घटना की शिकायत लेकर पीड़िता सोनेगांव थाने पहुंची। घटनास्थल पर खापरखेड़ा थानांतर्गत होने के कारण सोनेगांव पुलिस की मदद से उसने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुभम की तलाश शुरू कर दी है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां