नागपुर सूर्यकिरण सारंग सुखोई एयर शो सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर एयर फेस्ट-2026 में गरजे वायुयोद्धा! सुखोई, सूर्यकिरण व सारंग के करतबों ने जीता नागपुरवासियों का दिल

Nagpur Air Fest 2026: नागपुर के एयर फेस्ट-2026 में 16 हजार से अधिक दर्शकों ने सुखोई-30, सूर्यकिरण और सारंग टीम के हवाई करतब देखे। नितिन गडकरी समापन समारोह में शामिल हुए।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नागपुर के एयर फेस्ट-2026 में 16 हजार से अधिक दर्शकों की भागीदारी।

  • सुखोई, सूर्यकिरण और सारंग टीम ने दिखाए हवाई करतब।

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समापन समारोह में रहे मौजूद।

Nagpur Suryakiran Sarang Sukhoi Air Show: नागपुर के वायु सेनानगर में एयर फेस्ट-2026 के समापन पर भारतीय वायु सेना ने सुखोई-30 एमकेआई, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर टीम के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। दो दिवसीय आयोजन में 16 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आसमान में गूंजे वायु सेना के विमान

नागपुर शहर के आसमान में विमानों की गर्जना, हवा में बनती आकर्षक आकृतियां और पलक झपकते ही बदलते हवाई करतब-नागपुर के वायु सेनानगर में रविवार को एयर फेस्ट-2026 के समापन अवसर पर ऐसा ही रोमांचक नजारा देखने को मिला। कभी दो विमान एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरते तो कभी हेलिकॉप्टर हवा में अपनी फुर्ती और संतुलन का प्रदर्शन करते। पैराशूट से उतरते जांबाजों और गरुड़ कमांडो के प्रदर्शन ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

भारतीय वायु सेना की ताकत, तकनीक, अनुशासन और शौर्य को करीब से देखने के लिए 16 हजार से अधिक लोग पहुंचे। दो दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल यत्ल्ला उमेश ने किया।

सारंग टीम ने बिखेरे रंग

स्वदेशी ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टरों से सुसज्जित सारंग टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरते हुए हवा में दिशा बदलने, संतुलन बनाए रखने और सटीक तालमेल का प्रदर्शन किया।

टीम के हेलिकॉप्टर बेहद कम दूरी पर एक-दूसरे के साथ उड़ते हुए अलग-अलग आकृतियां बनाते रहे। रंगीन धुएं के जरिए आसमान में खूबसूरत दृश्य उभरे। हेलिकॉप्टर पायलटों के बीच तालमेल और नियंत्रण क्षमता ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सुखोई की गर्जना से बढ़ा रोमांच

एयर फेस्ट का प्रमुख आकर्षण तीन सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों का विक्ट्री फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट रहा। तीनों विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर अपनी गति और सामरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी तेज गर्जना से पूरा परिसर गूंज उठा।

इसके साथ हुए पैरामोटर प्रदर्शन ने भी कार्यक्रम में रोमांच का नया रंग जोड़ा।

सूर्यकिरण की कलाबाजियों ने बांधे रखीं निगाहें

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के नौ वायुयोद्धाओं ने आसमान में शानदार फॉर्मेशन और कलाबाजियां दिखाईं। विमान कभी एक सीध में उड़ते तो कभी अलग-अलग दिशाओं में मुड़कर आकर्षक आकृतियां बनाते रहे।

डेल्टा और क्रॉस फॉर्मेशन के साथ लड़ाकू विमानों जैसी आकृतियां बनाकर टीम ने दर्शकों को रोमांचित किया। विमानों के बीच बेहद कम दूरी और सटीक तालमेल ने पायलटों के कौशल और नियंत्रण क्षमता का परिचय दिया।

वायु सेना के प्रदर्शन को देखने उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। वायु सेनानगर के कार्यक्रम स्थल के अलावा फुटाला, दाभा और आसपास की सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए जमा हुए।

एयर फेस्ट-2026 ने नागपुरवासियों को भारतीय वायु सेना की आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और हवाई कौशल की झलक दिखाई।

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी