इंडिगो फ्लाइट कैंसिल (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर के 40 उमराह श्रद्धालुओं की फ्लाइट रद्द, हुती हमलों के बीच जेद्दा यात्रा प्रभावित

Nagpur Umrah Pilgrims: सऊदी अरब में हुती विद्रोहियों के हमलों और सुरक्षा चिंताओं के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर नागपुर के उमराह श्रद्धालुओं पर पड़ा है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर से उमराह के लिए जाने वाले 40 यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द हो गई।

  • यात्री इंडिगो की फ्लाइट 6E 6282 और 6E 61 से नागपुर-मुंबई-जेद्दा की यात्रा करने वाले थे।

  • क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हुए।

Nagpur Umrah Flight Cancelled: सऊदी अरब में हुती विद्रोहियों के हमले से बने तनावपूर्ण हालात से हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है जिसके चलते नागपुर से मुंबई होते हुए जेद्दा के उमराह जाने वाले श्रद्धालुओं की उड़ान रद्द हो गई और वे रवाना नहीं हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से उमराह के लिए जाने वाले 40 तीर्थयात्रियों के दल की कनेक्टिंग अंतरराष्ट्रीय उड़ान ऐन वक्त पर रद्द होने के कारण उनकी यात्रा रुक गई। इस रद्द प्रक्रिया के बाद आने वाले दिनों में यात्रा पर जाने वाले अन्य समूहों के बीच भी भारी अनिश्चितता छा गई है।

मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द

23 नवंबर को भी नागपुर से उमराह श्रद्धालुओं का एक नया दल रवाना होने वाला है लेकिन मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अभी से ही उस उड़ान के रद्द होने या प्रभावित होने की आशंका गहराने लगी है। नागपुर से 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट (6ई 6282/6ई 61) से मुंबई होकर जेद्दा, सऊदी अरब जाने वाला था। हुती हमलों व सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिसके चलते यह फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी और रद्द हो गई।

लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें, बढ़ीं परेशानियां : नौशाद अली

इस मामले में स्थानीय टूर ऑपरेटर नौशाद अली ने चिंता जताते हुए कहा कि सऊदी में बने तनावपूर्ण हालात और हुती विवाद के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर काफी बुरा असर पड़ा है। निरंतर फ्लाइट्स कैंसिल होने या उनके री-शेड्यूल होने से उमराह पर जाने वाले जायरीनों के साथ-साथ टूर ऑपरेटरों की भी दिक्कतें काफी बढ़ गई है। होटल बुकिंग से लेकर आगे की व्यवस्थाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट