नागपुर, मनपा स्कूल, जलजमाव,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

पहला दिन, स्कूल पहुंचे बच्चे और स्वागत में मिला जलजमाव! नागपुर मनपा स्कूलों की बदहाली देख भड़के कमिश्नर

Nagpur Municipal School: नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन नागपुर के मनपा स्कूल में जलजमाव और अतिक्रमण देख आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Waterlogging Encroachment: नागपुर मनपा स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन मंगलवार काफी निराशाजनक रहा। बच्चों के स्वागत के लिए साफ-सुथरे क्लास रूम और सुरक्षित माहौल की बजाय स्कूल परिसर में जलजमाव और अतिक्रमण देखने को मिला।

पूर्व नागपुर के संजयनगर स्थित 'संजय गांधी हिंदी प्राथमिक विद्यालय' के निरीक्षण के दौरान मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने स्कूल परिसर में बारिश का पानी जमा होने और खेल के मैदान के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

शिक्षा समिति की अध्यक्ष संतोष लड्डा के साथ पहुंचे आयुक्त ने सवाल किया कि ऐसे बदतर हालात में बच्चों से अपना शैक्षणिक वर्ष शुरू करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

तैयारियों पर उठे सवाल

इस औचक निरीक्षण ने मनपा की शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। संजय गांधी हिंदी प्राथमिक विद्यालय मनपा के सबसे लोकप्रिय हिंदी माध्यम संस्थानों में से एक माना जाता है जहां कक्षा 1 से 10 तक के 800 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के बावजूद स्कूल की ऐसी अनदेखी ने शिक्षा विभाग और संतोष लड्डा की अध्यक्षता वाली शिक्षा समिति की तैयारियों पर असहज करने वाले सवाल खड़े कर दिए है। यह समिति स्कूल खुलने से पहले बुनियादी व्यवस्था और उचित निगरानी सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

इस स्थिति को अस्वीकार्य बताते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने और छात्रों के लिए परिसर को बिना किसी देरी के बहाल करने के सख्त निर्देश दिए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज