मानसून तैयारी, नागपुर मनपा निर्देश, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

बारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश

Nagpur Monsoon Preparedness: नागपुर में आगामी मानसून को देखते हुए मनपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने बारिश से पहले सभी प्री-मानसून कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर आगामी मानसून को देखते हुए महानगरपालिका ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने सोमवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे सभी मानसून पूर्व कार्यों को बुद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। बारिश के दौरान नागरिकों की मदद और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत तंत्र एवं आवश्यक मशीनरी को पूरी तरह से मुस्तैद रखने का आदेश दिया गया है।

अधिकारी और एनडीआरएफ रहे मौजूद

आयुक्त सभाकक्ष में डॉ. विपिन की अध्यक्षता में मानसून पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन तंत्र की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम एम।। अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तुषार बाराहाते, सभी जोनों के सहायक आयुक्त सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में सभी विभागाध्यक्षों ने कम्प्यूटर प्रेजेंटेशन के जरिए अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।

नालों की सफाई और खतरनाक इमारतों पर होगी कार्रवाई

आयुक्त ने शहर की सड़कों, पुलों, निचले इलाकों, नदी-नालों और तालाबों की सफाई के काम का कड़ाई से जायजा लिया, उन्होंने खतरनाक हो चुके पेड़ों की शाखाओं को छांटने और शहर की जर्जर व खतरनाक इमारतों की जानकारी तुरंत एकत्र कर उन पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पेड़ों की छंटाई करते समय जीआईएस तस्वीरें लेना अनिवार्य किया गया है।

अंबाझरी तालाब की सफाई और 'मॉक ड्रिल' की तैयारी

अंबाझरी तालाच में फैली जलकुंभी (जलपर्णी) को हटाने का काम नई मशीनों की मदद से जारी है। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि इस काम में तेजी लाने के लिए सीएसआर के माध्यम से जेसीबी और टिप्पर जैसी अतिरिक्त मशीनरी की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा मानसून के दौरान संपूर्ण सरकारी और राहत तंत्र कितना तैयार है, इसकी जांच के लिए अग्निशमन विभाग को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ समन्वय कर अंबाझारी तालाब में जल्द ही एक 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

24 घंटे काम करेगा नियंत्रण कक्ष

बारिश के दौरान लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए आयुक्त ने जल्द ही जोन-वार नियंत्रण कक्ष शुरू करने के निर्देश दिए हैं जो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। शहर के निचले इलाकों में जलभराव न हो और पानी की त्वरित निकासी हो सके इसके लिए विशेष उपाय लागू करने को कहा गया है।

सभी सहायक आयुक्तों को अपने स्तर पर जोन सभापतियों के साथ बैठक कर उत्चित योजना बनाने और नाला सफाई, ड्रेनेज व चेंबर सफाई के कार्यों से संबंधित वॉर्ड के नगरसेवकों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें