Lal Pari WhatsApp Service: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) ने अपने यात्रियों के सफर को बेहद आसान, हाईटेक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। राज्य की जीवन रेखा मानी जाने वाली 'लाल परी' (एसटी बस) अब पूरी तरह डिजिटल दौर में प्रवेश कर रही है।
एसटी महामंडल जल्द ही वाट्सएप के जरिए ई-टिकटिंग, रियल-टाइम बस ट्रैकिंग और नागरिक सुविधाएं शुरू करने जा रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के आईटी विभाग ने आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने अगले 6 महीने में इसे क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया है। निश्चित ही इससे अगले कुछ महीनों में यात्रियों को एसटी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है राज्यभर में गावों से शहरों तक रोजाना लाखों लोग एसटी बस से यात्रा करते हैं। इनमें नागपुर संभाग में करीब 1 लाख लोग एसटी से यात्रा करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों को अब किसी नए एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। एसटी के वाट्सएप चैटबॉट पर बस सर्व करके सीट चयन, ऑनलाइन पेमेंट और ई-टिकट प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया चुटकियों में पूरी होगी।
स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सहनियनको यान रखते यह वाट्सएप सुविधा मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़े होने के कारण यात्री अब घर बैठे ही अपनी बस की लाइव लोकेशन, आने का संभावित समय और खाली सीटों का ब्योरा वाट्सएप पर देख सकेंगे।
सफर के दौरान बस की साफ-सफाई, देरी या चालक-परिचालक से जुड़ी किसी भी शिकायत को वाट्सएप पर ही दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत दर्ज होते ही एक यूनिक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा जिससे शिकायत के स्टेटस पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।
टिकट का मूल किराया सीधे ST महामंडल के खाते में जमा होगा। साथ ही यात्रियों की डेटा गोपनीयता के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 के तहत साइबर सुरक्षा के कड़े मानक लागू रहेंगे।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) ने आगामी 5 वर्षों में वाट्सएप के जरिए लगभग 20।57 लाख से अधिक सफल टिकट बुकिंग का अनुमान जताया है।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल द्वारा निर्धारित 5 वर्षों में 20.57 लाख से अधिक वाट्सएप टिकट बुकिंग का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई रणनीतिक और तकनीकी व्यवस्थाएं की गई है।
महाराष्ट्र में वाट्सएप पहले से ही लगभग हर स्मार्टफोन यूजर के पास उपलब्ध है। मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में चैटवॉट उपलब्ध होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।
क्रेडिट, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान की सुविधा होगी जिससे कुछ ही सेकंड में ई-टिकट प्राप्त हो जाएगा। बस कहां पहुंची है और कब तक आएगी, इसलिए महामंडल को विश्वास है कि यह जानकारी केवल वाट्सएप पर मिलने के कारण नियमित यात्री स्वाभाविक रूप से इस प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित होंगे। इतना ही नहीं इस नई व्यवस्था के माध्यम से नियमित यात्रियों के पसंदीदा रूट के आधार पर विशेष नोटिफिकेशन और ऑफर भी दिए जाएंगे।
एसटी बस के लिए ऑनलाइन सुविधा है लेकिन वाट्सएप पर टिकट बुकिंग की व्यवस्था अब तक नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) वाट्सएप पर टिकट बुकिंग व्यवस्था के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
इसके क्रियान्वित होने से बड़े पैमाने पर यात्रियों का सफर और सुविधाजनक होगा। वर्तमान में नागपुर संभाग में करीब 1 लाख लोग रोजाना एसटी बस से यात्रा करते हैं।
- तनुजा कालमेघ, विभागीय नियंत्रक, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल