आंदोलनकारियों ने आयोग के अध्यक्ष के तत्काल इस्तीफे की मांग की सोर्स- नवभारत
नागपुर

MPSC पेपर लीक पर नागपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, विवेक भीमनवार के इस्तीफे और 20 हजार पदों की मांग तेज

MPSC Paper Leak News: ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में नागपुर के तिरंगा चौक पर MPSC छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे और 20,000 नई भर्तियों की मांग की।

प्रमोद यादव

MPSC Protest Nagpur: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में नागपुर और आसपास के एमपीएससी विद्यार्थियों ने शनिवार को तिरंगा चौक पर आंदोलन किया।

आंदोलनकारियों ने आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। औषध निरीक्षक पद की परीक्षा की प्रश्नपत्रिका लीक होने के मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने सवाल उठाए हैं।

आंदोलनकारियों ने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल सचिव को पद से हटाने से काम नहीं चलेगा।

MPSC परीक्षाओं का स्पष्ट समय सारिणी जारी करने की मांग

MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवारअध्यक्ष समेत आयोग की पूरी कार्यकारिणी को हटाकर जांच की जानी चाहिए, ऐसी मांग भी विद्यार्थियों ने रखी। हालांकि एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सितंबर में स्पष्ट किया था कि औषध निरीक्षक परीक्षा की प्रश्नपत्रिका लीक होने की घटना जनवरी की है, जबकि उन्होंने 18 फरवरी को अध्यक्ष पद की शपथ ली और 3 मार्च को कार्यभार संभाला।

आयोग ने मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है। विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2027 से वस्तुनिष्ठ पद्धति से कराने तथा आगामी परीक्षाओं का स्पष्ट समय सारिणी जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्रुप 'क' में 20 हजार पदों की मांग

MPSC की परीक्षा प्रक्रिया में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने एमपीएससी ग्रुप 'क' 2026 की भर्ती के लिए 20 हजार पदों की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। साथ ही 3 जनवरी 2027 को प्रस्तावित ग्रुप 'क' परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित करने तथा ग्रुप 'अ', 'ब' और 'क' मुख्य परीक्षा 2026 की तिथियों तत्काल घोषित करने की मांग की।

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप