नागपुर बस स्टैंड, मोरभवन बस अड्डा,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में गर्मी का कहर, मोरभवन बस स्टैंड पर अव्यवस्था, यात्रियों की परेशानी; महापौर ने दिए सुधार के निर्देश

Nagpur Bus Stand Summer Heat Issue: मई की भीषण गर्मी में मोरभवन बस अड्डे पर यात्रियों को बिना शेड के इंतजार करना पड़ रहा है। महापौर नीता ठाकरे ने दौरा कर सुविधाएं सुधारने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Bus Shelter Issue: नागपुर मई की तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है, जबकि इंतजार करने के लिए पर्याप्त संख्या में मोरभवन बस अड्डे पर शेड भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह से कई सुविधाएं नदारद दिखाई देने पर मंगलवार को महापौर नीता ठाकरे ने यात्रियों के लिए अधिक उचित और बेहतर दर्जे की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिया।

मंगलवार को महापौर ने मोरभवन बस अड्डे का दौरा किया। स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, मंगला खेकरे, परिवहन विभाग की प्रबंधक डॉ. मेघना वासनकर उपस्थित थीं। इनके अलावा परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी योगेश लुंगे, कार्यकारी अभियंता नरेश सिंगमजोडे, उप अभियंता कन्हैया राठौड़, ऑपरेशन मैनेजर राजीव घाटोले, श्रम अधिकारी अरुण पिपुरडे, गजानन नागुलवार, शैलेश पांडे सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे।

स्वच्छता और बुनियादी ढांचे पर जोर

निरीक्षण के दौरान महापौर ठाकरे ने बस स्टैंड पर मनधा के स्लम विभाग द्वारा बनाए गए स्मार्ट सार्वजनिक शौचालयों की जांच की। उन्होंने पूरे परिसर का मुआयना करते हुए शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि नागरिकों की बेहतरीन गुणवत्ता वाली सुविधाएं मिल सके।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाए मुहैया कराना परिवहन विभाग की ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा, उन्नतीने मोरभवन में हाल ही में बनाए गए शेड में जल्द से जल्द बिजली सेवा शुरू करने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया है।

महिलाओं और बच्ची की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर ने स्मार्ट शौचालय के पास स्थित 'हिरकणी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं और छोटे बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से इस कक्ष में वातानुकूलित (एसी) सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का विशेष निर्देश दिया।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप