Saoner Beutification: सावनेर की पहचान में बदलाव, गांधी चौक हुआ साकार, अब गडकरी चौक और बस स्टैंड की बारी

Saoner Beutification Demand: नागपुर जिले के सावनेर शहर में गांधी चौक के कायापलट के बाद नागरिकों ने की गडकरी चौक में प्रतिमा व बस स्टैंड परिसर में सरस्वती वीणा के सौंदर्यीकरण की विशेष मांग।
City identity changes: Gandhi Chowk becomes reality, now it's Gadkari Chowk and the bus stand's turn
गांधी चौक, गडकरी चौक व बस स्टैंड की तस्वीर ( सौजन्य: डिजाइन फोटो )
Updated on

People Demand Saoner Beutification: नागपुर जिले के सावनेर शहर के गांधी चौक में हाल ही में किए गए सौंदर्यीकरण ने न केवल क्षेत्र की सुंदरता को निखारा है, बल्कि इसे नागरिकों और व्यापारियों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बना दिया है। सजावट, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता में हुए सुधार के कारण क्षेत्र की पहचान में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। स्थानीय विधायक डॉ. आशीष देशमुख के नेतृत्व में इस पहल का स्वागत करते हुए नागरिकों ने उनकी सराहना की है। अब, एक नई मांग जोर पकड़ रही है। शहर के प्रमुख चौकों का भी सौंदर्यीकरण किया जाए, खासकर राम गणेश गडकरी चौक के रूप में। नागरिकों का मानना है कि गांधी चौक की तरह, गडकरी चौक को भी सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है।

क्या है शहावासीयों का प्रस्ताव ?

इसके लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने यह प्रस्ताव रखा है कि शहर के प्रमुख चौक को साहित्यकार राम गणेश गडकरी के नाम पर विकसित किया जाए और यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके साथ ही, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि यह स्थान सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन सके।

बस स्टैंड परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग

सावनेर के बस स्टैंड परिसर में स्थित 'सरस्वती वीणा', जो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों से लोकार्पित हुई थी, अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। यह ऐतिहासिक संरचना आज घनी झाड़ियों में दब गई है और इसकी सुंदरता पूरी तरह से छिप चुकी है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रखरखाव के अभाव में 'सरस्वती वीणा' का रूप बिगड़ चुका है, जिससे शहर की छवि प्रभावित हो रही है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थल का शीघ्र सौंदर्यीकरण कर 'सरस्वती वीणा' को पुनः उसकी मूल अवस्था में लाया जाए, ताकि यह फिर से शहर की पहचान बन सके।

प्रशासन से की नई पहल की मांग

नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए अन्य चौकों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगर यह पहल आगे बढ़ती है, तो सावनेर शहर एक नई पहचान के साथ सांस्कृतिक रूप से और भी समृद्ध नजर आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com