नागपुर मानसून, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में मानसून लापता, उमसभरी गर्मी का टॉर्चर; बादलों की लुकाछिपी के बीच सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ा पारा

Nagpur Monsoon Delay: नागपुर में मानसून की एंट्री अब तक नहीं हुई है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के बारिश के अनुमान लगातार गलत साबित हो रहे हैं और फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Update: नागपुर जिले में अब तक मानसून का अता-पता नहीं है। कब तक नागपुर में दस्तक देगा, इसकी कोई ठोस घोषणा भी मौसम विभाग नहीं कर पा रहा है। मौसम विभाग बीते 2-3 दिनों से सिटी में हल्की बौछारें पड़ने या बारिश की संभावना जता रहा है लेकिन उसका अनुमान गलत साबित हो रहा है।

बीच-बीच में बादल आसमान में जरूर नजर आते हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं। बादलों को तरस नहीं आ रही है और सिटी उमसभरी गर्मी से बेहाल हो रहा है। शरीर को निचोड़ देने वाली तपन परेशान कर रही है।

बादल और हवाओं के बावजूद नहीं बरसी बारिश, गर्मी-उमस से बढ़ी परेशानी

संडे को भी मौसम में उमस व गर्मी बनी रही। दोपहर करीब 12-1 बजे आसमान में बादल छाये और हवा भी चलनी शुरू हुई लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 40.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 5.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। संडे को सिटी का न्यूनतम तापमान 29.2 डिसे दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। दूर-दूर तक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

27 जून तक गर्मी-उमस से राहत नहीं, सिर्फ हल्की बारिश के आसार

27 तक ऐसा ही मौसम मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 27 जून तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। हालांकि 22 और 27 जून को तेज आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना विभाग ने जताई है।

23 से 26 जून तक 4 दिन आंशिक बदराया मौसम यानी धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। बारिश नहीं होगी, इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26-27 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट