मोहन भागवत (Image- Social Media) 
नागपुर

'डर लगता है उनको...' अमेरिकी टैरिफ पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर करारा जवाब दिया।

अर्पित शुक्ला

Nagpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि यह टैरिफ भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का परिणाम है। भागवत ने कहा, "दुनिया को डर लगता है, भारत बड़ा होगा तो उनका क्या होगा? तो लगा दिए टैरिफ, डर लगता है उनको।" उन्होंने आगे कहा कि "मुझे चाहिए, हमें चाहिए, यही व्यक्ति के झगड़े से राष्ट्रों के टकराव की वजह बनता है।"

भागवत ने ज़ोर देकर कहा कि आज दुनिया को समाधान की ज़रूरत है और भारत ही पूरी दुनिया को सही दिशा दिखा सकता है। उन्होंने भारत के लोगों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यहां के लोग अभाव में भी संतुष्ट रहते हैं, और हालात जब बदलेंगे तब बदलेंगे।

भारत पर रिकॉर्ड स्तर के टैरिफ

ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाया है। आपको बता दें कि अमेरिका ने 2025 में भारत पर रिकॉर्ड स्तर के टैरिफ लगाए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “रिसिप्रोकल टैरिफ” नीति के तहत लागू किया है। पहली बार जुलाई 2025 में यह टैरिफ लगाया गया, जो 1 अगस्त से लागू हुआ। उस समय अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत के ऊंचे टैरिफ और व्यापार घाटे का जवाब देना जरूरी है।

इसके बाद अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने दूसरा टैरिफ लागू किया, यह कहते हुए कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और इससे यूक्रेन युद्ध को आर्थिक सहायता मिल रही है। इन दोनों फैसलों के बाद अमेरिकी टैरिफ की दर भारतीय निर्यातों पर 50% तक पहुंच गई है, जो अमेरिका द्वारा किसी भी प्रमुख व्यापारिक साझेदार पर लगाए गए सबसे अधिक टैरिफ माने जा रहे हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज