नागपुर विधान परिषद, मतगणना, राजीव पोतदार, अतुल लोंढे,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

823 वोटर्स के फैसले की बारी: महायुति का 580+ वोटों का दावा; बचत भवन में 4 टेबलों पर होगी नागपुर सीट की मतगणना

Nagpur MLC Election: नागपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। भाजपा के डॉ. राजीव पोतदार और कांग्रेस के अतुल लोंढे के बीच मुकाबले का परिणाम करीब 11 बजे तक आने की संभावना है।

अंकिता पटेल

Nagpur MLC Election Vote Counting: नागपुर विधान परिषद की स्थानीय निकाय नागपुर सीट के लिए 18 जून को हुए चुनाव की मतगणना 22 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी। इस सीट से भाजपा-महायुति की ओर से डॉ. राजीव पोतदार और कांग्रेस-मविआ की ओर से अतुल लोंढे के बीच सीधा मुकाबला था। दोनों ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सुबह 11 बजे के करीब आने की संभावना है।

इस चुनाव में कुल 836 वोटर्स थे जिसमें 823 ने अपने अधिकार का उपयोग किया था। एमआईएम, मुस्लिम लीग और बसपा ने जहां तटस्थ की भूमिका निभाई थी वहीं कुछ कारणों से कांग्रेस व शिंदे शिवसेना के 1-1 सदस्य अपने वोट नहीं कर पाये थे।

बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि महायुति के लगभग 580 वोटर्स के पूरे वोट तो मिलेंगे ही, कांग्रेस-मविआ घटक दलों के भी काफी वोट उसे मिलने वाले हैं। दावा कितना सही साबित होता है, यह सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 4 टेबल लगाए गए हैं। 3 टेबलों पर 200-200 मतों की और एक टेबल पर 223 मतों की गिनती की जाएगी।

आज से ही मानसून सत्र

सरकार का 22 जून से ही मुंबई में मानसून सत्र शुरू हो रहा है, विधान परिषद की 17 सीटों में से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। संख्याबल के आधार पर महावृति का पलड़ा भारी माना जा रहा है। 11 सीटों के परिणाम सोमवार को काउंटिंग के बाद सामने आएंगे। बीजेपी को अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। माना जा रहा है कि यह परिणाम अधिवेशन के दौरान भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

भाजपा ने की जीत के जश्न की तैयारी

भाजपा खेमे में तो पोतदार समर्थनों ने जीत के जश्न की तैयारी तक कर ली है, सिविल लाइंस स्थित स्वागत लॉन बुक किया गया है, जहां सुबह नाश्ते और बाद में भोजन की व्यवस्था की गई है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता जश्न में शामिल हों, इसके लिए वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है।

मतों की संख्या को लेकर उत्सुकता

बीजेपी के पास अधिक संख्याबल होने के कारण यह उत्सुकता बनी हुई है कि पोतदार को आखिर कितने मत प्राप्त होते है। वहीं कांग्रेस के लोंढे को महाआघाड़ी के सभी मत मिलते है या नहीं, इस पर भी कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई है।

मतदान के बाद भाजपा की ओर से किसी तरह का 'गेम' होने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थी, इसलिए किस पक्ष के कितने मत टूटे और किसे क्रॉस वोटिंग का लाभ मिला, यह परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी बता दें कि अपने वोटर्स को बीजेपी ने एहतियात के तौर पर गोवा व अन्य पर्यटन स्थलों पर पिकनिक के लिए भेज दिया था। वोटिंग के दिन ही उन्हें सीधे मतदान केन्द्रों पर ले जाया गया था। कांग्रेस महाआघाडी के मतदाताओं को इस प्रकार की पर्यटन सुविधा नहीं मिली। हालांकि मतदान से पहले पेंच में उनके लिए भी रिसॉर्ट की -व्यवस्था की गई थी।

कांग्रेस में कहीं एकता, कहीं दूरी

सबसे अधिक नगरसेवक विधायक विकास ठाकरे के समर्थक माने जाते हैं। इस चुनाव में उनकी भूमिका पर विशेष नजर थी, बताया जाता है कि अतुल लोंढे का नगरसेवकों से पर्याप्त संपर्क नहीं था और न ही कोई बैठक हुई थी।

हालांकि मतदान से 4 दिन पहले सभी नगरसेवकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे, पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नितिन राऊत, पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी, अनीस अहमद तथा अन्य प्रमुख नेता उपस्थित नहीं थे। नितिन राऊत शुरुआती 1-2 बैठकों में शामिल हुए, लेकिन बाद में कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके बावजूद नगरसेवकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट