नागपुर विधान परिषद चुनाव, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग

Nagpur MLC Election: नागपुर विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा पार्षद 14 जून को मुंबई जाएंगे। 15-17 जून तक प्रशिक्षण के बाद 18 जून को सीधे वोटिंग में शामिल होंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur BJP Corporators: नागपुर विधान परिषद की स्थानीय निकाय संस्था चुनाव के लिए अब तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इच्छुक जुगाड़ में लगे हुए हैं। कयासों का ही दौर चल रहा है और जानकारी मिली है कि भाजपा के सारे नगरसेवक सीधे वोटिंग वाले दिन 18 जून को वोट करने ही मुंबई से आएंगे। ऐसा नहीं है कि क्रॉसवोटिंग के डर से सारे नगरसेवकों को मुंबई के किसी होटल में रखा जाने वाला है और मतदान के दिन लाया जाएगा।

दरअसल भाजपा नगरसेवकों के लिए मुंबई स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में 15 से 17 जून तक अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया, इसलिए सभी नगरसेवक 14 जून को मुंबई जाएंगे और वहीं से 18 जून को विप चुनाव की वोटिंग करने आएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 1 जून है और मतदान 18 जून को होगा।

कांग्रेस से कोई आवेदन नहीं

हालांकि महायुति व मविआ दोनों ही गठबंधनों की ओर से अब तक 17 सीटों में से किसी भी सीट के उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन नामों के संदर्भ कयासों का दौर जारी है। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुकों से 25 मई तक आवेदन मांगे थे लेकिन अब तक एक भी इच्छुक सामने नहीं आया है। इसका कारण यह समझा जा रहा है कि नागपुर सीट में कितना भी प्रयास कर लिया जाए भाजपा-महायुति ही भारी पड़ने वाली है, क्योंकि उसके पास मविआ से कहीं अधिक मतदाता हैं जिसके चलते लगता नहीं कि कोई इस मैदान में स्वयं उतरने की इच्छा रखता हो।

फडणवीस-गडकरी की चर्चा के बाद तय होगा नाम

भाजपा में ऐसा समझा जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे, उसके बाद ही नाम की घोषणा होगी। सीएम संडे को नागपुर आ रहे हैं। कहा जा रहा है इसी दिन दीनी नेता उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे, हालांकि नागपुर स्थानीय निकाय संस्था की विप सीट के लिए पहला नाम पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव पोतदार का चल रहा है।

चूंकि नामपुर शहर से सजय भेंडे को विधान परिषद भेजा गया है, इसलिए ग्रामीण से पोतदार की हकदार माना जा रहा है। दूसरा नाम शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी का भी चल रहा है जो काफी सीनियर है।

एक नाम प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र कोठेकर का भी जुह गया है, पहले सीएम के करीबी व भाजपा व्यापार आघाड़ी के अध्यक्ष विक्की कुकरेजा का नाम भी दावेदार के रूप में चल रहा था लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें भंडारा-गोंदिया सीट से उतारा जाएगा, इस सीट से परिणय फुके जीत चुके है।

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया