एडिशनल बूटीबोरी में औद्योगिक क्षेत्र प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

बूटीबोरी MIDC के कामगारों को MHADA का तोहफा, 35 हेक्टेयर में बनेंगे सस्ते घर, स्कूल और अस्पताल भी होंगे तैयार

MHADA Butibori Housing Scheme: म्हाडा एडिशनल बूटीबोरी में MIDC की 35 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक कामगारों के लिए सस्ती आवासीय योजना बना रहा है। यहाँ 1, 2, 3 BHK फ्लैट्स के साथ स्कूल, अस्पताल भी बनेंगे।

प्रमोद यादव

Butibori MIDC Housing Project: महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) गरीब व माध्यमवर्गीय लोगों के साथ ही अन्य वर्गों के लिए भी आवास और कमर्शियल परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में म्हाडा ने एडिशनल बुटीबोरी में स्थानीय कामगारों और अधिकारियों को सस्ते आवास मुहैया करने की पहल की है।

संभवतः इस परियोजना के क्रियान्वित होने से जल्द ही एडिशनल बूटीबोरी में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों, कामकाजी लोगों और अधिकारियों को सस्ते आवास के अलावा आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने अतिरिक्त बूटीबोरी में महाराष्ट्र इंडस्ट्रयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) की 35 हेक्टेयर जमीन पर इस परियोजना को साकार करने की योजना बनाई है।

MIDC की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया

इस पर तेजी से काम भी किया जा रहा है। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरणा ने यहां आवास योजना को विकसित करने के लिए एमआईडीसी की 35 हेक्टेयर जमीन की मांग का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा है। सरकार की तरफ से इस परियोजना पर सकारात्मक प्रतिसाद मिला है।

महाडा को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही एमआईडीसी की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान कर इसे आगे - बढ़ाएगी।

म्हाडा ने जमीन के लिए की गई - मांग में रेट भी तय किए है। यदि संभावित दर पर यह जमीन म्हाडा को हस्तांतरित कर दी जाती है तो जल्द ही यहां कामगारों को सस्ते आवास और सस्ती आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल और स्कूल भी विकसित होंगे

महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल की इस जमीन पर प्रस्तावित परियोजना में आवास के साथ-साथ नागरिकों के लिए सामाजिक सुविधायें देने की तैयारी भी दिखाई है।

म्हाडा के अनुसार इस परियोजना में 1.2 और 3 BHK के फ्लैट्स तो बनाए ही जाएंगे, साथ ही यहां पर अस्पताल और स्कूल भी विकसित किया जाएगा, इतना ही नहीं, नागरिकों के लिए कई ढांचागत सुविधाएं होंगी। गार्डन बनाने की भी योजना है।

BMA के साथ भी हो चुकी है बैठक

म्हाडा ने इस परियोजना को लेकर बूटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (बीएमए) के साथ भी बैठक की है, म्हाडा के अनुसार एसोसिएशन ने भी इस परियोजना को लेकर सहमति जताई है।

एसोसिएशन भी चाहता है कि स्थानीय कामगारों को सस्ते घर और आवासीय सुविधाएं मिलनी चाहिए, इससे उन्हें सहूलियत होगी और औद्योगिक क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा मंत्रालय में भी म्हाडा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बैठकें की है।

इस परियोजना पर काम चल रहा है, क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को आवासीय सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है। सरकार के पास जमीन के लिए मांग की गई है, सस्ती जमीन मिलती है तो नागरिकों को सस्ता आवास मिल सकेगा, सरकार की तरफ से भी इसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। समय- समय पर बैठकें ली जा रही है।
डॉ. विजय इंगोले, मुख्य अधिकारी, म्हाडा

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप