नागपुर मेयो अस्पताल, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

पढ़ाई के तनाव से राहत! नागपुर मेयो में मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Nagpur Mayo Hospital: नागपुर के मेयो अस्पताल में मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के तनाव कम करने के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। जून तक सुविधाएं शुरू होने की संभावना है।

अंकिता पटेल

Nagpur Medical Students: नागपुर मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ ही प्रशिक्षण भी जरूरी होता है। स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई, इंटर्नशिप और ब्रांड की ड्यूटी तक लंबा समय निकल जाता है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और मरीजों की सेवा की बजह से मानसिक तनाव बढ़ता है। छात्रों-डॉक्टरों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इंदिरा गांभी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) में आधुनिक सुविधा वाले 2 स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।

इस तरह की व्यापक सुविधा पहली बार ही उपलब्ध हो रही है। मेयो में हॉस्टल के पास ही ओपन स्पोर्ट्स स्टेडियम साकार हो रहा है। इसमें फुटसल कोर्ट बनाया गया है। क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल मैदान तैयार किया जा रहा है। साथ ही शौचालय, चेजिग रूम जैसी सुविधा होगी। पब्लिक गैलेरी में करीब 300 से ज्यादा के बैठने की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।

माह के अंत तक स्टेडियम तैयार हो जाएगा। इसी तरह एक मंजिल का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स भी बनाया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, जिमनेजियम, मल्टीपरपस हॉल, कैपिट एरिया, टेबल टेनिस, चेस, कैरम आदि की सुविधा होगी। बॉयज हॉस्टल के पास बन रहे काम्प्लेक्स से छात्रों, निवासी डॉक्टरों को सुविधा मिलेगी। काम्प्लेक्स को आधुनिक लुक दिया जा रहा है। यह भी जून तक पूरा हो जाएगा, यानी नई बैच के छात्र इसका लाभ ले सकेंगे।

हो रहा अपग्रेडेशन

मेथी के अधिष्ठाता डॉ. रवि कहाण ने बताया कि मैयो में विविध तरह के विकास कार्यों के तहत ही उस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आधुनिक सुविधाएं हीने से छात्रों सहित निवासी डॉक्टर और प्राध्यापक वर्ग भी डीनोनों का महत्व आम है लेकिन डॉक्टर अक्सर काम की व्यस्तता के चलते ध्यान नहीं देते। यह स्टेडियम और काम्प्लेक्स सभी के मानसिक तनाव को दूर करेगा जिसे जिस खेल में रुचि है वह हिस्सा ले सकेगा, मेडिकल की तर्ज पर ही मेयों में इसे विकसित किया गया है।

600 क्षमता वाला ऑडिटोरियम

मेथी में आधुनिक सुविधा वाले ऑडिटोरियम की कमी थी लेकिन अब वह भी उपलब्ध हो सकेगा, मैडिकल में जिस तरह का आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया गया है उसी तरह का मेयो में भी बनाया जा रहा है। इसकी क्षमता करीब 600 सीटों की होगी, विविध तरह के शैक्षणिक आयोजन के साथ ही छात्र गतिविधियों के लिए भी ऑडिटोरियम उपयोगी साबित होगी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह