शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में उतारा मौत के घाट फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नागपुर

नागपुर: मनीषनगर के होटल में खूनी वारदात! शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद का काटा गला

Nagpur Hotel Murder: नागपुर के मनीषनगर स्थित होटल में शादीशुदा प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसकी हालत गंभीर है।

अंकिता पटेल

Nagpur Manish Nagar Hotel Murder: नागपुर बेलतरोड़ी धानांतर्गत मनीषनगर परिसर में स्थित एक होटल में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। शादीशुदा प्रेमी ने अनैतिक संबंधों में अपनी ही प्रेमिका को होटल के रूम में मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी अपना गला चीरकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई। मृतका रमानगर, 85 प्लॉट एरिया निवासी शिवानी राजानंद गजभिए (28) बताई गई।

आरोपी अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी किरण कुमार संजय आत्राम (40) का उपचार मेडिकल अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों भी रेलवे में साथ नौकरी करते थे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बताया जाता है कि सोमवार को ही किरण ने मनीषनगर की होटल एचआरजी डेस्टिनी (स्टोरीज) में रूम बुक कर लिया था। इसके साथ ही उसने डेकोरेटर से रूम में बलून भी लगवाए थे। मंगलवार की दोपहर 2 बजे के दौरान दोनों ने होटल के रूम नंबर 302 में चेकइन किया। इसके बाद दोनों रूम से बाहर नहीं आए।

दोस्तों को किया फोन

शाम 7 बजे के दौरान किरण ने अपने दोस्तों को फोन किया। उसके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने और आखिरी बार मिलने की बात भी कहकर होटल में बुलाया, उसकी बातों से दोस्तों को संदेह हुआ। रात 9 बजे के दौरान उसके दोस्त होटल पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद था। प्रतिसाद नहीं मिलने पर दोस्तों ने होटल प्रबंधन को सूचना दी। डुप्लिकेट चाबी से लॉक खोला गया लेकिन भीतर से चिटकनी लगी थी।

आखिर किसी तरह दरवाजा खोला गया और दोनों खून से लथपथ हालत में दिखाई दिए। चाकू से शिवानी की गर्दन रेती गई थी और वह मृतावस्था में थी। किरण के भी गले पर चाकू का वार था और हाथ की नसे कटी हुई थी लेकिन वह होश में था। तत्काल उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, सूचना मिलते ही डीआईजी वसंत परेदशी, डीसीपी एस। ऋषिकेश रेड्डी। एसीपी वैभव जाधव और नरेंद्र हिवरे सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

क्या हुआ रूम के भीतर ?

बताया जाता है कि शिवानी के पिता राजानंद और किरण कुमार बल्लारशाह में साथ नौकरी करते थे। इस वजह से उसका शिवानी के घर पर जाना-आना था। बाद में तबादला नागपुर हो गया। किरण को शिवानी के करीब जाते देख परिजनों ने विरोध किया था और 3 वर्ष पहले उसकी अजनी थाने में शिकायत भी की थी।

पिता की मौत के बाद शिवानी को रेलवे में नौकरी मिल गई और दोनों के सबंध गहरे हो गए। बताया जाता है कि किरण ने होटल के रूम को सजवाया था। 'दिल यू मेरी मी' जैसा सरप्राइज नियोजित किया था। कमरे में नई साड़ी भी रखी थी।

मानो दोनों ब्याह रचाने वाले हों। फिर कमरे में ऐसा क्या हुआ जो घटना खूनखराबे में बदल गई और किरण ने शिवानी को मौत के घाट उतार दिया। जिस समय मनीषनगर पुलिस भीतर गई चाकू शिवानी के हाथ में था।

पुलिस को संदेह है कि शिवानी को मारने के बाद किरण ने ही चाकू उसके हाथ में पकड़ा दिया, किरण से पूछताछ के बाद ही घटना का असली कारण पता चल पाएगा। देर रात तक उसका उपचार जारी था और हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें