पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

PM Kisan Mobile Number Change Online: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त से पहले पोर्टल पर कई खास सुविधाएं शुरू की गई हैं। किसान घर बैठे अधूरी जानकारी अपडेट करने से लेकर मोबाइल नंबर तक बदल सकते हैं।
PM Kisan Status Check Online
पीएम किसान 24वीं किस्त की तारीख 2026सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

PM Kisan 24th Kist Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। हालांकि सरकार की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन किसानों की सहूलियत के लिए पीएम किसान पोर्टल पर कई नई सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं।

इन सुविधाओं की मदद से किसान अब बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे घर बैठे अपनी अधूरी जानकारी पूरी कर सकते हैं, पीएम किसान रिकॉर्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं और अपात्र पाए जाने पर किस्त की राशि ऑनलाइन रिफंड भी कर सकते हैं।

अधूरी जानकारी घर बैठे कर सकते हैं अपडेट

पीएम किसान योजना में अगर किसी किसान की कोई जरूरी जानकारी अधूरी है, तो उसे ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। किसान यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर Update Missing Information का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके रिकॉर्ड सर्च करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर जो जानकारी अधूरी होगी, वह दिखाई देगी। किसान जरूरी डिटेल भरकर उसे ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

PM Kisan Status Check Online
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

बदला है मोबाइल नंबर तो ऐसे करें अपडेट

अगर किसान ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या आधार कार्ड में नया नंबर लिंक कराया है, तो पीएम किसान रिकॉर्ड में भी मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी हो सकता है।

इसके लिए पोर्टल पर Update Mobile Number विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर रिकॉर्ड खोजना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।

पात्र नहीं हैं तो किस्त की रकम लौटाने की सुविधा

किसी व्यक्ति को अगर बाद में पता चलता है कि वह पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं है, लेकिन उसके खाते में योजना की किस्त पहुंच रही है, तो वह रकम वापस कर सकता है।

इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन रिफंड की सुविधा उपलब्ध है। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर और दिए गए कैप्चा को दर्ज करने के बाद Get OTP विकल्प पर जाना होगा। OTP और पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

PM Kisan Status Check Online
दिवाली से पहले आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में पैसा पाने के लिए तुरंत पूरे करें ये 3 काम

समस्या का समाधान न हो तो अधिकारी से करें संपर्क

पीएम किसान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान ऑनलाइन नहीं हो रहा है, तो किसान संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल पर Search your Point of Contact का विकल्प दिया गया है। राज्य लेवल के अधिकारी की जानकारी के लिए State Nodal Contact Detail देखा जा सकता है।

वहीं, जिले से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने या समस्या के लिए Search District Nodal विकल्प में जाकर अपने जानकारी साझा कर सकते हैं। इसमें देश के पात्र किसान अपना राज्य और जिला चुनकर संबंधित अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com