फल बाजार, मौसम असर, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर फल बाजार में आम की मांग कमजोर, मौसम ने बिगाड़ी मिठास; व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Nagpur Mango Market: नागपुर में मौसम के असर से आम की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। कमजोर क्वालिटी के कारण मांग और कीमतों में गिरावट आई, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Fruit Business: नागपुर फल बाजारों में इस बार आम का कारोबार उम्मीद के अनुरूप नहीं चल पा रहा है। व्यापारियों के अनुसार अनियमित मौसम, तेज गर्मी और फसल पर पड़े असर के कारण इस वर्ष आम की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बाजार की कीमतों और मांग दोनों पर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार सीजन की शुरुआत में बाजार में अच्छी क्वालिटी का आम पहुंचा था जिसकी मांग काफी अधिक रही।

उस समय चुनिंदा किस्मों का आम खुदरा बाजार में 150 रुपए प्रति किलो तक बिका लेकिन अब बाजार में पहुंच रही दूसरी फसल का माल कमजोर गुणवत्ता का होने से कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। थोक बाजार में आम करीब 30-35 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार मौसम में लगातार बदलाव के कारण फलों का आकार, मिठास और चमक प्रभावित हुई है। कई क्षेत्रों में समय से पहले गर्मी बढ़ने और बीच-बीच में बदले मौसम का असर उत्पादन पर पड़ा है। इस कारण बाजार में अच्छी क्वालिटी का माल सीमित मात्रा में ही पहुंच पाया।

खरीदार नहीं मिलने से कीमत घट रही

नागपुर के थोक और खुदरा बाजारों में ग्राहकों की पसंद अब भी अच्छी गुणवत्ता वाले आम पर बनी हुई है लेकिन कम गुणवत्ता वाले माल की मांग कमजोर पड़ रही है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार में आम की आवक तो बनी हुई है लेकिन अपेक्षित खरीदार नहीं मिलने से कीमतें नीचे आ रही हैं। फल कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि अच्छी क्वालिटी का आम बाजार में नहीं पहुंचा तो सीजन के अंतिम दौर में भी कीमतों में ज्यादा सुधार की संभावना कम रहेगी। दूसरी ओर, ग्राहकों को सस्ते दामों पर आम जरूर मिल रहा है लेकिन स्वाद को लेकर संतोष कम दिखाई दे रहा है।

दूसरी फसल का आम प्रभावित

फल व्यापारी राजेश छाबरानी ने बताया कि बाजार में आम की स्थिति इस बार ठीक नहीं रही है। इस साल मौसम की मार के कारण आम की फसल प्रभावित हुई है। पहली फसल का अच्छा माल बाजार में 150 रुपए प्रति किलो तक बिका था लेकिन अब बाजार में आ रहा दूसरी फसल का माल खराब क्वालिटी के कारण आधे दामों पर यानी थोक में 30 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रहा है।

कम आवक से बढ़े मोसंबी के दाम

नागपुर के फल बाजारों में इन दिनों मोरावी की आवक काफी कम होने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, व्यापारियों के अनुसार वर्तमान में आध प्रदेश से आने वाली मोसंबी की आवक घट गई है जिराका सीधा असर स्थानीय बाजार पर घड़ा है, आवक कम होने से बाजार में मांग के मुकाबले पर्याप्त माल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

चोक बाजार में मोसंबी फिलहाल 70 से 80 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, कारोबारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में मोसंबी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है लेकिन इस बार सीमित आवक के कारण दाम लगातार ऊंचे बने हुए है। फल विक्रेताओं के मुताबिक अच्छी गुणवत्ता वाली मोसंबी कम मात्रा में बाजार पहुंच रही है जिससे खुदरा बाजार में भी ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। यदि आने वाले दिनों में आवक नहीं बढ़ी तो कीमतों में और तेजी आ सकती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच