महावितरण और रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MoU (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

महावितरण और रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MoU, मेक इन महाराष्ट्र को मिलेगी नई ‘ऊर्जा’

Make in Maharashtra: महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महावितरण ने शहर के प्रतिष्ठित रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच ज्ञान आधारित एक महत्वपूर्ण करार किया।

प्रिया जैस

Mahavitaran - Ramdevbaba University MoU News: महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए महावितरण ने एक दूरदर्शी कदम उठाया है। महावितरण नागपुर और शहर के प्रतिष्ठित रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच ज्ञान आधारित एक महत्वपूर्ण करार किया गया है।

इस करार से विद्युत क्षेत्र के कर्मचारियों के व्यावसायिक कौशल और गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे राज्य के बिजली उपभोक्ता, इंजीनियरिंग छात्र तथा महावितरण को बड़ा लाभ होगा। महावितरण के संचालक सचिन तालेवार की प्रमुख उपस्थिति में यह एमओयू साइन किया गया। यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. राजेश पांडे और महावितरण की ओर से नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने इस पर हस्ताक्षर किए।

बताया गया कि कंपनी के लिए अपने कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता, आधुनिक तकनीकी कौशल, पेशेवर दक्षता तथा उच्च सुरक्षा मानकों का विकास करना अत्यावश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘मेक इन महाराष्ट्र’ की तर्ज पर कौशल विकास बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

3 वर्ष रहेगा प्रभावी

यह करार 3 वर्ष के लिए किया गया है। यह पूरी तरह 'ज्ञान आधारित' है और किसी भी पक्ष पर कोई आर्थिक दायित्व नहीं रहेगा। इस करार से शैक्षणिक उत्कृष्टता और सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा-प्रणाली के बीच मजबूत समन्वय स्थापित होगा, जिससे महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई। इस अवसर पर महावितरण के मुख्य अभियंता (परीक्षण) मनीष वाठ, यूनिवर्सिटी के अनेक विभाग प्रमुख तथा महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

अमरावती रोड पर तेज रफ्तार के चलते बाइक पर सवार 2 युवक गिर गए। उपचार मिलने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी है। मृतक आमगांव, गोंदिया निवासी सागर संतोष कापसे (27) बताया गया। जख्मी दोस्त प्रवीण सूरजलाल वैद्य (26) का उपचार जारी था। शनिवार को शाम 5.30 बजे दोनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.35-बी. 4927 से गोंदिया जा रहे थे।

वानाडोंगरी से वड़धामना की ओर जाते समय गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। सातपुते ट्रेडिंग के सामने सागर का बाइक से नियंत्रण छूट गया। दोनों बाइक के साथ घिसटते गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। सागर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण का उपचार हिंगना के अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज