कड़ाके की ठंड (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर! गोंदिया सबसे ठंडा, नागपुर और अमरावती में भी लुढ़का तापमान

Maharashtra News: नागपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पहुंचा, ठंड बढ़ी। गोंदिया विदर्भ में सबसे ठंडा 8.0 डिग्री दर्ज। आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन ठंड जारी रहेगी।

प्रिया जैस

Maharashtra Weather Update: गुरुवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को तापमान में एक बार फिर गिरावट आई। सिटी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर ठंड अधिक बढ़ गई। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। इस कारण दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी 6 से 7 दिनों तक सिटी समेत पूरे विदर्भ में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 0.4 डिसे अधिक रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हुआ जो औसत से 3.5 डिसे कम रहा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 1.5 डिसे की गिरावट आई।

विदर्भ में गोंदिया सर्वाधिक ठंडा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को विदर्भ में गोंदिया सर्वाधिक ठंडा दर्ज किया। गोंदिया का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री पर पहुंच गया है। 8.5 डिग्री के साथ नागपुर दूसरे नंबर पर रहा। वहीं तीसरे नंबर पर अमरावती रहा जिसका न्यूनतम तापमान 9.8 डिसे रहा। शेष जिलों का न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

गोंदिया विदर्भ में सबसे ठंडा, तापमान 8.0 डिग्री

गोंदिया जिले में ठंड का कहर जारी है, पिछले 10 दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ठंड के कहर से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। 19 दिसंबर को जिले में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो विदर्भ के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम था।

मैदानी इलाकों में ठंड का कहर ज्यादा रहा। सुबह से शाम तक ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इससे जिले के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी। लेकिन उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का कहर और बढ़ा दिया। गोंदिया जिले के लोगों पर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की मार पड़ रही है।

शाम होते ही गलियों में कर्फ्यू का माहौल

ठंडी हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया है। सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी आई है। गोंदिया जिला हर दिन सबसे ठंडा दर्ज किया जा रहा है।

विदर्भ के दूसरे जिलों की बात करें तो शुक्रवार 19 दिसंबर को अकोला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 9.8, भंडारा में 10.0, बुलढाणा में 12, ब्रह्मपुरी में 11.2, चंद्रपुर में 12.2, गढ़चिरोली में 10.6, गोंदिया में 8.0, नागपुर में 8.5, वर्धा में 10.8, वाशिम में 10.8 और यवतमाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान