प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

B Pharma Admission: तीसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 24 अक्टूबर तक भरें प्रेफरेंस फॉर्म

Maharashtra में बी.फार्मा कोर्स के दो राउंड में 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तीसरे राउंड में 20,363 सीटें खाली हैं। 24 अक्टूबर तक प्रेफरेंस फॉर्म भरने की आखिरी तारीख की गई है।

आकाश मसने

Maharashtra B.Pharma Third Round Admission: औषधनिर्माणशास्त्र (बी. फार्मा) पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया के तहत दूसरे राउंड तक राज्यभर में 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब तीसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे राउंड के लिए 20,363 सीटें खाली हैं।

नागपुर विभाग में बी. फार्मा के 55 कॉलेजों में 4,030 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से करीब 2,000 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। इस बार बी. फार्मा की प्रवेश प्रक्रिया देरी से चल रही है। पिछले दिनों फार्मास्युटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा कॉलेजों को मंजूरी देने में देरी, बुनियादी ढांचे की कमी के कारण 18 कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू

तमाम तरह की दिक्कतों के बाद एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे राउंड के लिए 24 अक्टूबर तक प्रेफरेंस फाॅर्म भरे जाएंगे। चयन सूची 27 अक्टूबर को घोषित की जाएगी।

साथ ही जिन छात्रों को चयन सूची में प्रवेश का अवसर मिला है, उन्हें 28 से 30 अक्टूबर तक शाम 5 बजे के बीच कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद चौथे राउंड के लिए रिक्त सीटों का विवरण 31 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

1 नवंबर से शुरू होगा चौथा राउंड

  • चौथा प्रवेश राउंड 1 से 10 नवंबर तक और संस्थागत राउंड 11 से 17 नवंबर तक लागू रहेगा।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीकृत प्रवेश के लिए राज्यभर से 55,116 छात्रों ने 44,287 सीटों के लिए आवेदन किया था।
  • इनमें से 38,462 छात्रों ने अपनी कॉलेज वरीयता भरी थी। पहले राउंड में 16,670 छात्रों ने प्रवेश लिया और दूसरे प्रवेश राउंड में 8,134 छात्रों ने प्रवेश लिया।
  • दोनों राउंड में कुल 24,804 छात्रों ने प्रवेश लिया। तीसरे राउंड के लिए 20,363 सीटें खाली हैं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी