नागपुर मेट्रो, सीसीटीवी निगरानी, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस

Nagpur Metro CCTV: नागपुर महा मेट्रो की सीसीटीवी प्रणाली पुलिस के लिए मददगार साबित हो रही है। ज्वेलरी चोरी, खोया पर्स और गहने जैसे कई मामलों को सुलझाने में सफलता मिली।

अंकिता पटेल

Nagpur Maha Metro Theft Case: नागपुर महा मेट्रो की सीसीटीवी प्रणाली से चोरों की पहचान करने में पुलिस प्रशासन की मदद मिल रही है। इसको सहायता से कई मामलों को हल किया गया है। महीने की शुरुआत में एमआईडीसी क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान से लगभग 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।

इस घटना के बाद महा मेट्रो नागपुर के सिक्योरिटी कंट्रोल विभाग में कार्यरत एसजी रवि धांडे ने अपने तकनीकी अनुभव के आधार पर एमआईडीसी पुलिस थाने की टीम को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। उनके सहयोग से पुलिस को चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसी तरह 13 फरवरी 2026 को नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का पर्स दूसरे यात्री द्वारा उठा लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध को बंसीनगर मेट्रो स्टेशन के पास ढूंढ निकाला गया और 15,500 रुपए नकद राशि सहित पर्स संबंधित यात्री को वापस लौटाया। इसी वर्ष एक महिला यात्री के 3,80,000 रुपए मूल्य के सोने के कंगन सीताबडी मेट्रो स्टेशन पर खो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज की सहायता से उन्हें यह वापस मिल पाया। इसके साथ ही पार्किंग परिसर से चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी में भी सीसीटीवी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया

महा मेट्रो नागपुर ने खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से पुनः मिलाने में भी सफलता प्राप्त की है। महा मेट्रो के स्टेशनों पर खोए बच्चों के माता-पिता का पता सीसीटीवी प्रणाली की सहायता से लगाया जाता है और बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया जाता है। ऐसे कई मामलों में मेट्रो प्रशासन को सफलता मिली है।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप