नागपुर मडगांव एक्सप्रेस, नितिन गडकरी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी

Nagpur Madgaon Express: नितिन गडकरी ने नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन सेवा के रूप में हरी झंडी दिखाई। वर्षों से स्पेशल ट्रेन के तौर पर चल रही गाड़ी अब द्विसाप्ताहिक नियमित सेवा बनेगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Madgaon Express Nitin Gadkari: नागपुर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शनिवार को ट्रेन 11203/04 नागपुर-मडगाव-नागपुर एक्सप्रेस का उ‌द्घाटन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 से किया गया। गडकरी ने 15:00 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ पिछले कई वर्षों से स्पेशल ट्रेन 01139/01140 के तौर पर चलाई जा रही इस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित कर दिया गया।

उ‌द्घाटन अवसर पर गडकरी ने कहा कि मुझे अभी डीआरएम विनायक गर्ग ने बताया कि स्पेशल ट्रेन होने के बावजूद इस गाड़ी को 130 प्रतिशत से अधिक पैसेंजर आक्यूपेंसी मिलती थी। नियमित होने के बाद और अधिक संख्या में यात्री मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन विदर्भ और कोंकण को जोड़ेगी। वहीं यात्रियों का यह प्रतिसाद बेहद उत्साहजनक है। ऐसे में इस ट्रेन को हर दिन चलाने का विचार किया जाना जरूरी है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट : बदल जायेगा शहर का नजारा

गडकरी ने शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नीरी के सामने स्थित नागपुर सेंट्रल जेल को पारशिवनी में शिष्ट किया जायेगा। इसकी जगह पर विश्वस्तरीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाया जायेगा। साथ ही स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों ओर बस टर्मिनस भी बनेंगे, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गणेशपेट में भी विकसित बस टर्मिनल बनाया जायेगा। इस दौरान रामटेक के सांसद श्यामकुमा बर्वे, राज्य सभा सांसद मायाताई इवनाते, विधायक प्रवीण दटके, महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीलाताई हाथीबेड, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, मंडल रेल प्रबंधक गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों, जेडआरयूसीसी बृजभूषण शुक्ला, नितिन सोलंके, सुनील जेजानी व डीआरयूसीसी सदस्यों की उपस्थिति रही।

24 घंटे में पहुंचेंगे गोवा

ज्ञात हो कि नागपुर और गोवा राज्य को सीधे जोड़ने वाली यह पहली और एकमात्र ट्रेन है। अब तक लोगों को ट्रेन से गोवा जाने के लिए पहले मुंबई पहुंचना होता था क्योंकि फ्लाइट का टिकट पूरे वर्ष महंगा रहता है। ट्रेन 11203 नागपुर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 15:05 बजे रवाना होगी।

वहीं मडगाव से ट्रेन 11204 हर गुरुवार और रविवार को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को 21:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोहा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसके अलावा वधों, अकोला, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिवी और करमाली सहित लगभग 24 प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन को ठहराव दिया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

वर्तमान में इस ट्रेन को पुरानी आईसीएफ कोच के साथ ही चलाया जा रहा है। मध्य रेल नागपुर महल की सभी आईसीएफ रैक वाली ट्रेनें अब एलएचबी रैक से दौड़ रही है। यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस ट्रेन को भी एलएचबी रैंक से दौड़ाया जायेगा।

ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। वहीं कोच के हर कोच के सामने यात्रियों के लिए रेड कार्येट बिछाया गया था। उद्‌घाटन से पहले बच्चों के सास्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थिति लोगों का मन मोहा उद्‌घाटन कार्यक्रम के दौरान प्लेटफॉर्म 8 पर भीड़ कम रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ