क्रिकेट मैच की टिकट पाने के लिए मची होड़।  
नागपुर

Nagpur News: क्रिकेट मैच की टिकट पाने के लिए मची होड़, VCA सिविल लाइंस कार्यालय में फैंस की लंबी कतार

टिकट के लिए क्रिकेट के दीवाने अलसुबह से ही वीसीए के ऑफिस के सामने पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक यहां हजारों खेल प्रेमी जमा हो गए। भीड़ इतनी थी कि एक ओर रोड जाम हो गया तो दूसरी ओर वीसीए को गेट के बाहर बाउंसर भी खड़े रहे।

आंचल लोखंडे

नागपुर: नागपुर में गुरुवार 6 फरवरी को होने वाले इंडिया बनाम इंग्लैंड एक दिवसीय मुकाबले के लिए वीसीए के सिविल लाइंस स्थित ऑफिस में सोमवार सुबह 9.30 बजे से आम जनता के लिए टिकट बिक्री शुरू हुई। इस बीच मंगलवार को सुबह से टिकट के लिए लंबी कतारे देखी गई। यह टिकट उन्हें ही मिली जिन्होंने रविवार को ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी।

टिकट के लिए क्रिकेट के दीवाने अलसुबह से ही वीसीए के ऑफिस के सामने पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे तक यहां हजारों खेल प्रेमी जमा हो गए। भीड़ इतनी थी कि एक ओर रोड जाम हो गया तो दूसरी ओर वीसीए को गेट के बाहर बाउंसर भी खड़े करने पड़े। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम रखे।

ब्लैक में होती है टिकट बिक्री

कई खेल प्रेमी ऐसे थे जो ऑनलाइन बुकिंग कर टिकट लेना चाहते थे लेकिन उनका नंबर नहीं लग सका। ऐसे खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और जिनकी बुकिंग थी उनसे तीन गुना दाम चुकाकर टिकट खरीदते नजर आए। 800 रुपए के टिकट 2,500 और 1,000 रुपए के टिकट के लिए 3,000 रुपए तक दाम चुकाए गए। हजारों युवकों के साथ में युवतियां भी कतार में लगी रहीं। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

गुरुवार तक खरीद सकेंगे टिकट

6 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से जामठा स्टेडियम में मुकाबला होगा। 2 फरवरी को टिकट ऑनलाइन बुकिंग हुई। 3 से 5 फरवरी तक ऑनलाइन खरीदे गए टिकटों को सुबह 9.30 बजे से रात 8 बजे के बीच और 6 फरवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के बीच वीसीए सिविल लाइंस में रिडीम किया जा सकता है।

ऑनलाइन टिकट के लिए समय स्लॉट

ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले व्यक्तियों को समय स्लॉट आवंटित किए गए हैं। वीसीए सिविल लाइंस से टिकट लेने आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था सेंट उर्सुला गर्ल्स हाईस्कूल ग्राउंड में की गई है, तो वहीं टिकट खरीदते वक्त किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त भी लगाया गया है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?