नागपुर हत्याकांड, गिट्टीखदान थाना, लोन एजेंट हत्या, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

Nagpur Murder Case: नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र में लोन एजेंट की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे निजी विवाद व संदेह को वजह माना जा रहा है।

अंकिता पटेल

Nagpur Murder Crime News: नागपुर गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई लोन एजेंट अजय किशोरीलाल श्रीवास की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने गणेशपेठ इलाके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार अनैतिक संबंधों के संदेह के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में गणेशपेठ निवासी उमंग चंद्रशेखर दड़वे (44) और संदीप उर्फ संदेश भोसले (31) का समावेश है। शनिवार दोपहर को गौरखेड़े काम्प्लेक्स में रहने वाले अजय श्रीवास की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की जड़ में दड़वे के पारिवारिक विवाद थे।

दड़वे को शक था कि उसकी पत्नी और अजय श्रीवास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। दड़वे की पत्नी और मृतक कई वर्षों से फोन पर बातचीत करते थे। दड़वे ने वर्ष 2018 में भी इस बात को लेकर पत्नी और श्रीवास से आपत्ति जताई थी। हालांकि बीते वर्ष विवाद और बढ़ गया, जब दड़वे को पता चला कि उसकी पत्नी चोरी छिपे 2 अतिरिक्त सिम कार्ड इस्तेमाल कर रही है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। दड़वे को शक था कि उसकी पत्नी श्रीवास समेत अन्य पुरुषों से भी बातचीत करती है। इस बात पर उनका हमेशा विवाद होता था। बताया जाता है कि विगत 29 अप्रैल को बेटे के जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद चरम पर पहुंच गया। गुस्सैल स्वभाव के दड़वे ने समारोह में अपने बेटे को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद पति-पत्नी के बीच फिर बड़ा विवाद हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई जो उनके घर से थोड़ी हो दूर है। तब गणेशपेठ थाने में दड़वे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

तलाक का नोटिस मिलने से बौखलाया

कुछ दिनों बाद दड़वे को पत्नी की ओर से तलाक का नोटिस मिला। इससे वह और अधिक परेशान हो गया। उसे लगने लगा कि पत्नी उससे अलग होकर श्रीवास के साथ संबंध जारी रखना चाहती है। इसी शक ने धीरे-धीरे हत्या की साजिश का रूप ले लिया। दड़वे ने संदीप भोसले के साथ मिलकर श्रीवास की हत्त्या की योजना बनाई। शुरुआत में दोनों को श्रीवास का पता नहीं मिल पा रहा था।

इसी दौरान श्रीवास की मां का निधन हो गया। आरोपी श्मशान घाट पहुंचे और वहां से चुपचाप श्रीवास का पीछा करते हुए उसके घर का पता लगाया। इसके बाद दोनों ने भोसले की स्विफ्ट डिजायर कार से कम से कम 3 बार इलाके की रेकी की। शनिवार दोपहर दोनों आरोपी श्रीवास के फ्लैट पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों सामान्य रूप से घर लौट आए। दड़वे ने स्नान के बाद खाना खाया और पवनी स्थित अपने दूध प्लांट के लिए निकल गया। वहां वह एक होटल में छिपा रहा। तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी