नागपुर, मजदूर हत्या, (सोर्स-सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या

Nagpur Crime Labourer Murder: नागपुर में स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठाए गए छत्तीसगढ़ के एक मजदूर से लूटपाट की गई और बेरहमी से पीटा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Labourer Murder Robbery Case: नागपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर हेमलाल धृतलहरे को स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठाने वाले 3 बदमाशों ने लूटपाट के बाद बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया।

इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। घटना 28 जून की है। लकड़गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों गरीच नवाज चौक निवासी मोहम्मद आसिफ साजिद शेख, जानगांव कोमठी, जिला चंद्रपुर निवासी प्रफुल उर्फ पप्या चौधरी और बड़ा ताजबाग, सक्करदरा निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया।

स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर मजदूर को बनाया शिकार

पुलिस जांच में सामने आया कि हेमलाल नागपुर में मजदूरी करता था। घटना के दिन वह अपने गांव जाने के लिए आजमशाह चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में घूम रहे 3 आरोपियों की नजर उसके हाथ में लिए बैग पर पड़ी।

आरोपियों ने उसे अपना शिकार बनाने की योजना बनाई। बातचीत के दौरान हेमलाल ने बताया कि उसे इतवारी रेलवे स्टेशन जाना है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसे ऑटो में बैठा लिया लेकिन स्टेशन पहुंचाने के बजाय आरोपी उसे शहर की सड़कों पर इधर-उधर घुमाते रहे।

2500 रुपये लूटे, मारपीट कर फेंका

ऑटो में बैठाने के बाद आरोपियों ने हेमलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब से करीब 2,500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैग की तलाशी ली, लेकिन उसमें कोई कीमती सामान नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:-

गुस्से में पहले बैग को सड़क पर फेंक दिया गया, फिर हेमलाल को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इसके बाद गंगाबाई घाट चौक के पास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल एनएचएस ले गये और वहीं छोड़कर फरार हो गये।

रात करीब 3 बजे सूचना मिलने पर बीट मार्शल ने हेमलाल को मेयो में भर्ती कराया जहां सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट के इस मामले की जांच शुरू की।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला