नागपुर अवैध उत्खनन,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में अवैध उत्खनन माफिया का आतंक, कुही में सनसनीखेज घटना; जेसीबी पर लटकाकर अधिकारी को घसीटा

Nagpur Illegal Mining: नागपुर के कुही तहसील में अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम पर हमला करने की कोशिश हुई। नायब तहसीलदार को जेसीबी पर लटकाकर 4 किमी तक घसीटने का प्रयास किया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Mining Mafia: नागपुर जिले में कुही तहसील के बोरी नाईक गांव में मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान बेहद खतरनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने का प्रयास किया गया और नायब तहसीलदार को कुचलने तथा बाद में जेसीबी पर लटकाकर और 4 किमी गाड़ी दौड़ाकर गाड़ी से नीचे गिराने की कोशिश की गई।

कुही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जानकारी अनुसार नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से अवैध उत्खनन जारी था।

टीम को देखते ही एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन तेज रफ्तार से उनकी ओर मोड़ दिया। सूझबूझ से उन्होंने अपनी जान बचाई, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद जेसीबी क्र। एमएच 40 सीक्यू 2388 नंबर केजेसीबी को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नायब तहसीलदार सीधे जेसीबी पर चढ़ गए।

चालक ने गाड़ी नहीं रोकते हुए नायब तहसीलदार को जेसीबी पर वैसे ही लटकाये रखा और बेहद अमानवीय तरीके से वाहन को तेज गति से दौड़ाते हुए उन्हें नीचे गिराने के लिए बार-बार सड़क किनारे लगे कटिदार झाड़ियों की ओर मोड़ा जिसमें वे जख्मी हो गए।

इस दौरान नायव तहसीलदार लगभग 3 से 4 किलोमीटर तक जेसीबी से लटके रहे, जो जानलेवा घटना से कम नहीं था। हर पल बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था, फिर भी उन्होंने साहस नहीं छोड़ा। वे आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास करते रहे।

सौभाग्य से सामने से आ रही पुलिस टीम ने समय रहते हस्तक्षेप किया और जेसीबी को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में नायब तहसीलदार का शर्ट फट गया और उनके हाथ में हल्की चोट आई है। इस मामले में जेरीबी चालक मयूर थोटे, राजोला, तहसील कुही निवासी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

इस साहसिक कार्रवाई में ग्राम राजस्व अधिकारी मोहन पवार, आनंद मस्के, राजस्व सेवक निलेश तिरपुड़े तथा पुलिस विभाग के एपीआई राऊत और वेलतूर पुलिस स्टेशन के अधिकारी- कर्मचारी शामिल थे।

मौत सामने दिख रही थी, फिर भी नहीं छोड़ी हिम्मत

नायब तहसीलदार ने अपनी जान की परवाह किए बिना जेसीबी पर लटककर कार्रवाई जारी रखी। कांटेदार झाड़ियों और तेज रफ्तार के बीच भी उन्होंने पकड़ नहीं छोड़ी, जिसके कारण अंततः पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद