कृपाल तुमाने,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

ऑपरेशन टाइगर पर फिर चर्चा, उद्धव पर तुमाने का हमला, बोले- अब नहीं, पहले मांगनी चाहिए थी माफी

Nagpur Operation Tiger: शिंदे गुट के विधायक कृपाल तुमाने ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले ही आत्ममंथन करना चाहिए था। उन्होंने 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर भी बड़ा संकेत दिया।

अंकिता पटेल

Nagpur Krupal Tumane:  शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक कृपाल तुमाने ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब उन्हें माफी मांगने की याद आई है, जबकि यह कदम उन्हें काफी पहले उठा लेना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि यदि उद्धव ठाकरे ने समय रहते अपने शिवसैनिकों, विधायकों और सांसदों की समस्याओं पर ध्यान दिया होता तो आज पार्टी में यह स्थिति पैदा नहीं होती।

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तुमाने ने कहा कि उद्धव ठाकरे के तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से माफी मांग रहे हैं। उनका कहना था कि केवल माफी मांगने से बात नहीं बनेगी, बल्कि उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि उनका साथ क्यों छोड़ते गए।

सकारात्मक राजनीति करें उद्धव ठाकरे

कृपाल तुमाने ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कभी भी किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करते। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्धव ठाकरे को भी अपनी राजनीतिक भाषा में संयम और सकारात्मकता लानी चाहिए तथा सभी नेताओं के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।

एकनाथ शिंदे राजनीति के बेस्ट सर्जन

अपने बयान में तुमाने ने एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें "राजनीति का बेस्ट सर्जन" बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई नेता अपना "ऑपरेशन" उन्हीं से करवाना पसंद करते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने चर्चित 'ऑपरेशन टाइगर' का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसके परिणाम सभी के सामने होंगे।

'ऑपरेशन टाइगर-3.0' की चर्चाओं को दी हवा

तुमाने ने कहा कि फिलहाल राजनीतिक गलियारों में 'ऑपरेशन टाइगर-3.0' को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही शिवसेना (यूबीटी) के कुछ विधायक भी शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि लगभग 15 दिन पहले उन्होंने छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने का दावा किया था, जो बाद में सही साबित हुआ। अब उनका कहना है कि अगला चरण विधायकों के शामिल होने का हो सकता है।

हालांकि, विधायकों के संभावित दल-बदल को लेकर उन्होंने किसी नाम का खुलासा नहीं किया और केवल इतना कहा कि आने वाले समय में राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी रहेगी।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज