केरोसिन की मांग  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर: LPG आपातकाल के लिए 12 लाख लीटर केरोसिन का अटका प्लान, 5 महीने से नहीं मिली मंजूरी

Nagpur LPG Emergency Backup: नागपुर में आपात स्थिति के लिए 12.90 लाख लीटर केरोसिन की मांग साढ़े पांच महीने से फाइलों में अटकी है। 4.30 लाख राशन कार्डों के सर्वे के आधार पर प्रस्ताव भेजा गया था।

प्रमोद यादव

Nagpur Ration Card Kerosene: नागपुर आपात स्थिति में एलपीजी के विकल्प के तौर पर केरोसिन का स्टॉक रखने की जिलाधिकारी कार्यालय के अधीन नागपुर शहर आपूर्ति विभाग की तैयारी कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई है।

नागपुर शहर पुरवठा विभाग ने युद्धजन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मार्च में सर्वेक्षण के आधार पर 12 लाख 90 हजार 6 लीटर केरोसिन की मांग शासन के समक्ष भेजी थी लेकिन मार्च से सितंबर का मध्य बीत जाने के बावजूद इस मांग को अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।

ऐसे में विभाग द्वारा की गई मांग और उसकी मंजूरी के बीच करीब साढ़े 5 महीने से 12।90 लाख लीटर केरोसिन शासन के पास फाइल में अटक गया है।

नागपुर में पात्र परिवारों को केरोसिन देना शुरू करने की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर पुरवठा विभाग ने 31 मार्च 2026 को शासन को इस मांग के लिए पत्र लिखा था। इसमें उस समय मिडिल ईस्ट युद्ध की परिस्थितियों की पृष्ठभूमि को देखते हुए एलपीजी के पर्याय के रूप में स्टॉक रखने के लिए केरोसिन की मांग सर्वेक्षण के आधार पर की गई थी।

हालांकि नागपुर जिला में पात्र परिवारों को केरोसिन देना शुरू करने की मांग भी होती रही है। इन सबको ध्यान में रखते हुए विभाग ने संभावित आंकड़े जुटाकर मांग का प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है।

सर्वे में 4.30 लाख राशन कार्डों का आधार

आपूर्ति विभाग ने सरकार के पास मांग करने से पहले इसके लिए बाकायदा एक सर्वे किया था। विभाग के सर्वेक्षण में नागपुर शहर के 46, 150 अंत्योदय और 3,83,852 प्राधान्य राशन कार्ड शामिल किये गए।

दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 4,30,002 काड़ों के आधार पर केरोसिन की मांग निर्धारित की गई। इन आंकड़ों के अनुसार कुल 12,90,006 लीटर केरोसिन की आवश्यकता की गई मांग विभाग द्वारा दर्शाई गई।

आंकड़ों में पूरी तस्वीर

जोनअंत्योदय कार्डप्राधान्य कार्डकुल राशन कार्डकेरोसिन मांग (लीटर)
अ4,58839,90844,4961,33,488
च6,78870,71677,5042,32,512
क8,36779,13187,4982,62,494
ड11,76767,98079,7472,39,241
इ5,51846,89552,4131,57,239
फ9,12279,22288,3442,65,032
कुल46,1503,83,8524,30,00212,90,006

किस जोन के लिए कितनी मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग अंतर्गत 'फ' जोन के लिए सर्वाधिक 2,65,032 लीटर केरोसिन की मांग की गई है। इसके बाद 'क' जोन में 2,62,494 लीटर, 'ड' जोन में 2,39,241 लीटर और 'ब' जोन में 2,32,512 लीटर केरोसिन की मांग शासन से की गई है। वहीं 'इ' जोन के लिए 1,57,239 लीटर तथा 'अ' जोन के लिए 1,33,488 लीटर की मांग दर्ज है।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?