नाना पटोले (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

महंगाई-रुपया संकट से ध्यान हटा रही सरकार, नाना पटोले ने केंद्र पर लगाया आरोप, बोले- वंदे मातरम् और..

Maharashtra Winter Assembly: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र सरकार महंगाई और रुपये की गिरावट जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विवाद पैदा कर रही है।

प्रिया जैस

Nagpur Assembly Session: महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मुद्रास्फीति और रुपये के मूल्य में गिरावट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनी एक मस्जिद की आधारशिला रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक और कोलकाता में आयोजित विशाल भगवद्गीता पाठ से संबंधित घटनाक्रम के बारे में सवाल किया गया था।

क्या बोले नाना पटोले?

नागपुर में संसद में 'वंदे मातरम' पर चर्चा को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "चूंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के चेयरमैन भी हैं, इसलिए उन्होंने शुरू में ही एक निर्देश जारी किया कि वहां 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करके वे बेवजह विवाद पैदा कर रहे हैं, और यह उनकी तरफ से एक गंभीर गलती है।"

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को मुद्रास्फीति की कोई चिंता नहीं है। रुपये का मूल्य गिर रहा है लेकिन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विवाद पैदा किए जा रहे हैं।'' संसद में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा के मंत्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 साल से देश की स्थिति बदतर होती जा रही है लेकिन सरकार केवल मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन