नागपुर रेत तस्करी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला

Nagpur Illegal Sand Smuggling: नागपुर के कन्हान क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 2 ट्रक, पोकलेन मशीन और रेत जब्त की। मामले में स्थानीय नेता के संरक्षण के आरोप भी सामने आए हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Illegal Sand Mining: नागपुर कन्हान पुलिस थाना अंतर्गत पारशिवनी तहसील के सिंगारदीप रेती घाट में कन्हान पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे कार्रवाई कर 2 ट्रक, एक पोकलेन मशीन और करीब 75,000 रुपये कीमत की रेत को जब्त किया, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि कन्हान के एक नेता के मार्गदर्शन में यह रेत तस्करी चल रही है।

घटनास्थल पर इस नेता का बेटा भी था और एक ग्राम पंचायत सदस्य को उसके द्वारा मारपीट करने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार 14 मई की रात को कन्हान से करीब 11 किमी दूर सिंगारदीप गांव की कन्हान नदी के रेत घाट से रेत की तस्करी कर रहे 10 चक्के वाले एक ट्रक की विद्युत लाइन के खंभे को जोरदार टक्कर लगने से विद्युत लाइन बंद हो गई।

रात 10 बजे के बाद हुई इस घटना से पूरे गांव में अंधेरा छा गया। काफी देर तक अंधेरा छाये रहने से गांव के अधिकांश लोग इकठ्ठा होकर संबंधित डम्पर को रोककर उसके विरोध में नारे लगाने लगे। गांव के पूर्व पुलिस पाटिल पुरुषोत्तम दोडके (62) तथा अन्य लोगों ने इस संबंध में कन्हान थाने में जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक क्र. एमएच 40 बीएल 6994, ट्रक क्र. एमएच 40 बीएल 1118 तथा एक पोकलेन मशीन क्र. पीसी 210 8 एमओएन 722373 को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की।

डम्परों का उत्पात जारी

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रोज रात के समय कन्हान नदीं के रेत घाट से रेत की निकासी इम्परी से होती है। जिससे गांव का प्रमुख मार्ग खंडहर में तब्दील हो गया है। घाट के निकट सैकड़ों ब्रास रेत इकट्ठा की गई है। रोज रात में इम्परों का उत्पात जारी रहता है।

पुलिस ने वहां से 10 चक्के वाले 2 टुक जिनकी कीमत 50 लाख रुपये, पोकलैन्ड मशीन कीमत 40 लाख रुपये तथा ट्रकों में भरी करीब 75,000 रुपये कीमत की रेत जब्त की, रेत तस्करी मामले में आसोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कर्मी दयालात सहारे ने बताया कि अभी मूल आरोपियों की जानकारी लेने का कार्य जारी है।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग