कलमना मंडी प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

स्मार्ट सिटी के दावे फुस्स, नागपुर कलमना मंडी में बूंद-बूंद पानी को तरसे किसान और व्यापारी, गंदगी का अंबार

Kalamna Mandi Nagpur: नागपुर की कलमना मंडी में पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। खराब वॉटर एटीएम, चालू बोरवेल की किल्लत और बहते शौचालयों के बीच व्यापारी पानी खरीदने को मजबूर हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Smart City Kalamna: नागपुर जिले के कलमना मंडी में पीने के पानी के लिए इस समय किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। बदहाल हुए नए जल शुद्धिकरण केंद्र के अलावा परिसर में लगे बोरवेल भी बंद अवस्था में है और कुछ शुरू होते हुए भी खस्ता हालत में है और गंदगी से घिरे है।

ऐसे में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बाहर से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। पूर्व नागपुर में स्थित कलमना मंडी की हालत भीतर से बहुत खराब हो चुकी है। मंडी के भीतर सड़कों से लेकर शौचालय तक बदतर हालत में हैं।

कलमना की इस हालत का संज्ञान तक नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में दिन-ब-दिन खस्ताहाल होती जा रही कलमना मंडी में समस्याओं के बीच व्यापारियों, मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करते हुए गुजरना पड़ रहा है।

नागपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चुने गए प्रमुख इलाके

व्यापारियों का दावा है कि मंडी में सुविधाएं मुहैया कराने की बजाए और अनदेखी होने लगी है। स्मार्ट सिटी से जोड़कर मंडी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का दावा भी गलत साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि नागपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चुने गए प्रमुख इलाके कलमना मार्केट से सटे होने से यह माना जा रहा था कि कलमना मार्केट और कलमना क्षेत्र इन सभी इलाकों का मुख्य वाणिज्यिक और परिवहन केंद्र है।

इसलिए इस पूरे बेल्ट में होने वाले विकास का सीधा असर कलमना के व्यापार पर पड़ेगा लेकिन हकीकत यह है कि यह सब्जी मंडी अब भी समस्याओं से घिरी है और इससे व्यापार करना कठिन हो रहा है लेकिन प्रशासन इसे जरा भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। बाजार समिति भी केवल तमाशा देख रही है।

कलमना मंडी में गंदगी से घिरा नया वॉटर एटीएम R.O

नागपुर जिले के कलमना मंडी मार्केट परिसर में मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव को लेकर किस कदर लापरवाही बरती जा रही है, इसका उदाहरण है यहां हाल ही में लगाया गया नया जल शुद्धिकरण केंद्र।

कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा आलू कांदा व भाजी बाजार में लगाए गए इस जवॉटर एटीएम आर.ओ के नल भी ख़राब हो चुके हैं और इसके आसपास चहुंओर गंदगी फैली है। देखने पर गंदगी के बीच घिरा यह वॉटर एटीएम आर।ओ अपनी बदहाली से लोगों का ध्यान खींच रहा है। गंदगी की वजह से लोग यहां से पानी पीने से भी कतराने लगे हैं।

कलमना मंडी के शौचालय से बह रहा गंदा पानी

कलमना मंडी के कुछ व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में बदबू से लेकर सड़कों पर की गई खुदाई से धूल तक उड़ रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर यहां भी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने के दावे किए गए लेकिन वास्तव में कोई सुविधा नहीं हुई है।

सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। चहुंओर गंदगी फैली है, इससे मच्छर पनप रहे हैं। बाजार परिसर में शौचालयों की हालत बदतर हो चुकी है। यहां से गंदा पानी लीक होकर बाहर सड़क पर बह रहा है। शौचालय के नल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और उनके सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान