नागपुर में अब 24 घंटे बनेगा बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, 3 शिफ्ट में काम करेंगे कर्मचारी, विपिन इटनकर के कड़े निर्देश

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने में देरी पर सख्त रुख अपनाया है। पेंडिंग काम खत्म करने के लिए 3 पारियों में 24 घंटे काम के निर्देश दिए।
Birth and Death Certificate Nagpur
मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर की समीक्षा बैठकसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Birth and Death Certificate Nagpur: नागपुर महानगरपालिका के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग के कार्यों, नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने समीक्षा बैठक ली जिसमें CRS पोर्टल से संबंधित तकनीकी मामलों, वर्ष 2016 से पूर्व के जन्म-मृत्यु अभिलेखों के कार्य, लंबित प्रकरणों तथा आवश्यक कर्मचारियों व सुविधाओं के संबंध में विभाग को उचित दिशानिर्देश दिए गए।

नागरिकों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण तथा संबंधित प्रमाणपत्र समय पर उपलब्ध कराने में आ रही कठिनाइयों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

विभाग में लंबित कार्यों का निपटारा कर कार्यभार कम करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कर्मचारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ 24 बाय 7 कार्य 3 पालियों में संचालित करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। तद्नुसार सुबह, दोपहर एवं रात्रि- इन 3 पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का लंबित कार्य गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पंजीकरण का कार्य समय पर पूरा करें

नागपुर महानगरपालिका के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग के उपलब्ध कर्मचारियों का सही उपयोग करते हुए पंजीकरण का कार्य समय पर पूरा करने तथा आवश्यकतानुसार रात्रि पाली में भी कर्मचारी नियुक्त कर लंबित प्रकरणों का निपटारा करने के निर्देश आयुक्त ने दिए।

 इससे लंबित कार्यों का भार कम होगा और एक User ID से आवश्यक कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा। इस संबंध में भी योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विभाग की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित तंत्र से समन्वय साधने, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और नागरिकों को सेवा देते समय अनावश्यक विलंब न हो, इसका ध्यान रखने की हिदायतें भी दीं।

Birth and Death Certificate Nagpur
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी जताया गहरा शोक, जानिए महाराष्ट्र के किस नेता ने क्या कहा

महानगरपालिका के सभी जन्म-मृत्यु कर्मचारी

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम, वैद्यकीय अधिकारी तथा उपनिबंधक (जन्म-मृत्यु) डॉ. गोवर्धन नवखरे, जिला परिषद नागपुर की जिला माता एवं बाल संगोपन अधिकारी डॉ. रेवती साबले, सांख्यिकी अधिकारी प्रियंका पवार तथा महानगरपालिका के सभी जन्म-मृत्यु कर्मचारी एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com