मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से जुड़े दो ट्रेन चोरी के मामले सामने आए।
संघमित्रा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में महिला का 2 लाख रुपये का मंगलसूत्र चोरी हुआ।
राजधानी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में 1.56 लाख रुपये की चेन और लॉकेट गायब हुए।
दोनों मामलों में कुल 3.56 लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत है।
First AC Coach Theft Indian Railways: लगातार बदलावों से गुजर रही भारतीय रेलवे एक मामले में अब भी जहां के वहीं खड़ी है। यह मामला है-ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामानों और मोबाइल आदि की चोरियां।
हाल ये हो चुके हैं कि अब ट्रेनों के वातानुकूलित कोचेस से लेकर उच्चतम वर्ग यानी फर्स्ट AC में भी चोर यात्रियों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत ऐसे ही 4 मामले सामने आये।
जिनमें ट्रेन 12295 बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी क्लास में महिला यात्री का 2 लाख रुपये का मंगलसूत्र और ट्रेन 12438 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस के बी4 कोच से महिला यात्री के गले से सोने की चेन और लॉकेट समेत 1।56 लाख रुपये के गहने चोरी किये गये।
जानकारी के अनुसार, चेलपेट जिला चेन्नई (तमिलनाडु) निवासी सोनमती कुमारी राज किशोर (22) ने जीआरपी को अपनी शिकायत में बताया कि ट्रेन 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी क्लास के एच। कोच में अपने पति और सास-ससुर के साथ दिवाली और छठ मनाने पटना जा रही थीं। सभी पेरम्बूर स्टेशन से उक्त ट्रेन में सवार हुए थे। रात करीब 10 बजे सभी खाना खाकर सो गये।
सुबह करीब 8.10 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन पहुंचने से 10 मिनट पहले उनकी नींद खुली तो उन्हें अपने गले में करीब 12 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी जब मंगलसूत्र नहीं मिला तो समझ आया कि किसी अज्ञात आरोपी ने रात को केबिन में आकर उनके गले से चोरी कर लिया।
इसकी कुल कीमत 2 लाख रुपये बताई गई। करीब 10 दिन बाद बिहार से लौटने पर उन्होंने इटारसी जीआरपी में शिकायत कराई जहां से एफआईआर नागपुर जीआरपी को भेजी गई। जांच जारी है।
इसी प्रकार, ट्रेन 12438 राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के गले से सोने के चेन और लॉकट समेत कुल 1.56 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया गया। भाऊसिंह, आर्णी निवासी चेतना तुकाराम सोयाम (39) उक्त ट्रेन के बी4 कोच में बर्थ 27 पर निजामुद्दीन से नागपुर तक सफर कर रही थीं। सुबह करीब 4।45 बजे ट्रेन जब प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंची तो उनकी नींद खुली।
उन्हें समझ आया कि उनके गले में सोने की चेन और लॉकेट नहीं है। किसी ने उनकी गहरी नींद का फायदा उठाकर गले से उक्त चेन और लंकिट चोरी कर लिया। चेन की कीमत 1।30 लाख रुपये और लॉकेट की कीमत 26,000 रुपये बताई गई। इस प्रकार चोर ने कुल 1।56 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिये। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।