File Photo 
नागपुर

बच्ची की अन्न नलिका में फंसी जामुन की गुठली, सुपर के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला

नवभारत डेस्क

नागपुर. जन्म से ही छोटी अन्न व श्वास नलिका की बीमारी से जूझ रही मांढल की रहने वाली 3 वर्षीय बालिका को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया. भूमिका काटोले खेलते हुए जामुन खा रही थी. तभी अचानक जामुन की गुठली अन्न नलिका में जाकर फंस गई. पहले से ही छोटी अन्न व श्वास नलिका होने से उसे श्वास लेने में दिक्कतें आने लगीं. पिता देवीदास ने तुरंत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आये.

डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि अन्न नलिका में जामुन की गुठली के साथ ही मूंगफली का भी दाना अटका हुआ है. बालरोग शल्यचिकित्सक डॉ. राजेंद्र सावजी, गॅस्ट्रोएन्टेरोलॉजी डॉ. अमोल समर्थ ने श्वास नलिका में आधुनिक एंडोस्कोपी से गुठली और मूंगफली का दाना बाहर निकाला. इसके बाद उसे श्वास लेने में आसानी हुई.

सुपर स्पेशलिटी में इससे पहले भी अन्न नलिका में फंसी हेयर पिन, सिक्का, मटन का टुकड़ा बाहर निकालने का सफल उपचार किया गया है. इस तरह के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने मरीजों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1.5 करोड़ की आधुनिक हाई डेफिनेशन(4. के) एंडोस्कोप मंजूर किया है. इसकी खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही यह उपकरण सुपर को मिल सकेगा.

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा