नागपुर एग्री कन्वेंशन सेंटर, देवेंद्र फडणवीस, दाभा, कृषि प्रदर्शनी,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

दाभा में बन रहा देश का सबसे बड़ा कृषि कन्वेंशन सेंटर; सीएम फडणवीस ने किया निरीक्षण, 60 फीसदी काम मुकम्मल

Agricultural Convention Center: CM देवेंद्र फडणवीस ने दाभा में बन रहे देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर का निरीक्षण किया। प्रकल्प का 60% कार्य पूरा हो चुका है।

अंकिता पटेल

Nagpur International Agriculture Convention: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर के दाभा में निर्माणाधीन इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर केवल कृषि प्रदर्शनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों, सम्मेलनों, कॉन्फ्रेंस और व्यावसायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्रकल्प नागपुर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा और शहर को इंटरनेशनल कन्वेंशन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दाभा में निर्माणाधीन इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

देश का सबसे बड़ा एग्रीकल्चरल कन्वेंशन सेंटर

यह प्रकल्प दाभा गांव के पास डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की 21.7 हेक्टेयर भूमि पर राज्य सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसे देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर बताया जा रहा है।

परियोजना की खास बात यह है कि यह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर रेलवे स्टेशन और शहर के केंद्र जीरो माइल से बेहद कम दूरी पर स्थित है। जीरो माइल से इसकी दूरी केवल 7.8 किलोमीटर है, जिससे देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

2 हजार सीटों का आधुनिक ऑडिटोरियम होगा आकर्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 2,000 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है। इसके अलावा यहां—

  • विशाल प्रदर्शनी हॉल (देश का सबसे बड़ा)
  • आधुनिक कॉन्फ्रेंस एवं सेमिनार हॉल।
  • बोर्ड रूम।
  • डाइनिंग हॉल।
  • आकर्षक लैंडस्केपिंग एवं फव्वारे।
  • दोपहिया, चारपहिया और बसों के लिए विशाल पार्किंग।

जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

निरीक्षण के दौरान एमएसआईडीसी के अधीक्षण अभियंता नरेश बोरकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से जारी है।

इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSIDC) को सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान एमएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित और सांसद मायाताई इवनाते सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नागपुर को मिलेगा नया वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर के शुरू होने के बाद नागपुर में कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और तकनीक से जुड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजन बड़ी संख्या में होंगे। इससे न केवल शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन, होटल, परिवहन और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद