नागपुर में मना जश्न (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

विश्वविजेता भारत, महिला टीम ने पहली बार जीता विश्व कप, नागपुर में जमकर हुई आतिशबाजी, मनी दीवाली

Nagpur Celebrating Indian Women’s Cricket Victory: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। नागपुर में आतिशबाजी, सड़कों पर जश्न का माहौल।

प्रिया जैस

India Women Win World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में मात दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन रणनीति और खिलाड़ियों की दमदार खेल भावना ने भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। वर्ल्ड कप जीत की गूंज नागपुर में भी जोरदार तरीके से सुनाई दी।

चौक-चौराहों पर जमकर हुई आतिशबाजी

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाए। सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया गया। नागपुरवासियों ने कहा कि यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का है। महिला टीम की यह जीत न केवल क्रिकेट के क्षेत्र में बल्कि देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई है। पूरे देश की तरह नागपुर भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व से झूम उठा।

यह जीत महिला क्रिकेट में नई क्रांति लाएगी

भारत की बेटियों ने आज जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया। हमने जबसे से क्रिकेट खेलना शुरू किया तब से यही सपना था कि भारतीय महिला टीम भी वर्ल्ड कप जीतेगी। यह वर्ल्ड कप भारत के महिला क्रिकेट में नई क्रांति पैदा करेगा। इससे छोटे छोटे शहरों की लड़कियों में क्रिकेट के प्रति जुनून पैदा होगा और लगातार बेहतरीन महिला खिलाड़ी सामने आएगी।

- सुहासिनी गाढ़े, पूर्व महिला क्रिकेटर, व साईं क्रिकेट एकेडमी संचालक

हमारी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह था

हाल ही में पुरुष खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, अब भारत की महिलाओं ने भी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी पाई है। आज दिनभर से हमारी एकेडमी में विश्व कप फाइनल की ही चर्चा चल रही थी, महिला खिलाड़ी सबसे ज्यादा उत्साहित थी और सबके मन में भारत की जीत को लेकर अलग ही उत्साह रहा।

सेमीफाइनल और फाइनल में महिला टीम ने जबरदस्त खेल दिखाकर विश्व कप अपने नाम किया। इस जीत से भारतीय महिला टीम का कद दुनिया में सबसे ऊंचा हो गया है, अब छोटे छोटे शहरों से भी महिला क्रिकेट के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ेगा और खिलाड़ी इस खेल की ओर आकर्षित होगी।

- माधव बाकरे, नागपुर क्रिकेट एकेडमी, संचालक

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना