नासिक भारत ताइवान सम्मेलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

भारत-ताइवान सम्मेलन: नासिक में आयोजित बी2बी विक्रेता विकास परिषद में वैश्विक साझेदारी पर जोर

India Taiwan B2B Summit: नासिक में भारत-ताइवान B2B सम्मेलन में रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, मेडिकल डिवाइस, ड्रोन और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में वैश्विक साझेदारी पर जोर दिया गया।

आंचल लोखंडे

Nashik Global Business Opportunities: नासिक के विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से भारत-ताइवान बी-टू-बी विक्रेता विकास परिषद का सफल आयोजन किया गया। 'जोड़ें, सहयोग करें और विकास करें' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में स्थानीय निर्माण क्षमता को ताइवान की बाजार जरूरतों से जोड़ने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

यह आयोजन आइमा, निमा, लघु उद्योग भारती और स्टार टेक अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में ताइवान के प्रतिनिधि हेनरी, आइमा अध्यक्ष राजेंद्र पानसरे, निमा अध्यक्ष आशिष नहार और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष नितिन धागे सहित कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे।

नासिक के उद्योगों को वैश्विक अवसर

परिषदों के दौरान प्रिसिजन रोबोटिक्स, मेडिकल डिवाइस, एयरोस्पेस, ड्रोन तकनीक और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं को रेखांकित किया गया। ताइवान के हेनरी ने कहा कि ताइवान की कंपनियों को भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण घटकों के निर्माताओं की आवश्यकता है, जिसमें नासिक के उद्योग अहम भूमिका निभा सकते हैं।

निर्यात बढ़ाने के बेहतरीन अवसर

आइमा अध्यक्ष राजेंद्र पानसरे और निमा अध्यक्ष आशिष नहार ने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को केवल घरेलू बाजार तक सीमित न रखकर वैश्विक गुणवत्ता और मानकों के अनुसार विकसित करें। इस पहल से नासिक के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को नई तकनीक, नए ग्राहक और निर्यात बढ़ाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर

इस पहल से नासिक के औद्योगिक क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं। स्थानीय कंपनियों के लिए ताइवान की फर्मों के साथ सीधे संवाद से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता मानकों और आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त उपक्रम, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालीन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के जरिए नासिक के उद्योग नए बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकते हैं।

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल