कोयला उत्खनन (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

नागपुर में इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान

Western Coalfields Ltd Projects: वेकोलि के नए सीएमडी होंगे हेमंत शरद पांडे। 6 खदानों में मिला 'रेयर अर्थ' का खजाना, उत्पादन बढ़ाने के लिए खुलेंगी 11 नई खदानें।

प्रिया जैस

Rare Earth Elements WCL: कोयले के सीमित होते स्टाक को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि अन्य संसाधनों की ओर ध्यान केंद्रित किया जाए। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लि. (वेकोलि) के लिए यह एक शुभ संकेत है कि 6 खदानों में रेयर अर्थ के एलिमेंट मिले हैं जिसके दोहन करने से वेकोलि कई दिशा में तेज गति से आगे बढ़ सकती है। इसी प्रकार कोल गैसीफिकेशन भी एक अहम क्षेत्र होगा जिसमें वेकोलि तेजी से आगे बढ़ेगा।

यह विचार वेस्टर्न कोल फील्ड लि. (वेकोलि) के अगले अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद पर आसीन होने वाले हेमंत शरद पांडे ने व्यक्त किए। शुक्रवार को हुए सीएमडी पद के लिए साक्षात्कार में 12 स्पर्धियों को पीछे छोड़ने वाले हेमंत शरद पांडे ने 'नवभारत' से चर्चा करते हुए कहा कि वेकोलि के लिए यह काफी महत्वपूर्ण हो गया है कि व्यवसाय का विविधिकरण किया जाए।

इसके लिए काफी काम करने की जरूरत है। इसमें क्रिटिकल मिनिरल, रेयर अर्थ, सोलर, कोल गैसीफिकेशन प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि वेकोलि क्षेत्र में सर्वे और शोध किया गया था जिसके बाद यह संकेत मिले हैं कि कुल 6 खदानों में रेयर अर्थ हो सकता है। कुछ स्थानों पर क्रिटिकल मिनिरल भी होने के संकेत मिले हैं। इसका दोहन अब किया जाएगा।

11 नई खदानें खोलेंगे

  • अदासा अंडर ग्राउंड टू ओपन कास्ट
  • मकरधोकड़ा 3 ओपन कास्ट
  • गौरी पौनी
  • येकोना 1 और 2
  • मुनगोली निरगुडा ओपन कास्ट
  • दुर्गापुर ओपन कास्ट

इन खदानों में रेयर अर्थ

पांडे ने बताया कि आरंभिक तौर पर जो सकारात्मक रिजल्ट आएं हैं उसके अनुसार यहां पर रेयर अर्थ होने की प्रबल संभावना है। कार्यारंभ करने के बाद उनकी प्राथमिकता इन क्षेत्रों में कार्यों को आगे बढ़ाने की होगी। पांडे ने बताया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए 11 नई खदानें खोलने की योजना को भी गति दी जाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य तेज किया जाएगा।

7 ओपन कास्ट और 4 अंडरग्राउंड माइंस खोलने की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन पर्यावरण मंजूरी और जमीन अधिग्रहण का काम पूर्ण नहीं हुआ है। उनका फोकस इन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने पर रहेगा। इन खदानों में 21.5 मिलियन टन और 11.5 मिलियन टन कोयला होने की संभावना है। उत्पादन बढ़ाने के लिए कंटीन्यूअस माइनर मशीन लगाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 6 माइंस में इसे लगाने का टेंडर भी हो चुका है।

इन धुरंधरों को छोड़ा पीछे

शुक्रवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कोल इंडिया के निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा, कृपा शंकर सिंह, ईसीएल के मो. अंजार आलम, एमईसीएल के निदेशक पंकज पांडे, चेकोलि के निदेशक बिक्रम घोष, एसईसीएल के निदेशक दारुल कुमार, एनसीएल के निदेशक जगदीश मजुमदार, इंडियन ऑयल के निदेशक प्रवीण डोगरे, ईपीआईएल के दिवेंदु दास, रेलवे के शिव कुमार देशमुख, रेलवे बोर्ड के निदेशक राकेश रौशन को पछाड़ा और वेकोलि सीएमडी पद के लिए पात्र हुए।

  • नवभारत लाइव पर नीरज नंदन की रिपोर्ट

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब