शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

Nagpur News: फुटपाथ की दूकानों से हफ्तावसूली, NCP ने की मनपा के अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उक्त शिकायतों व मांगों को लेकर मनपा आयुक्त चौधरी से भेंट देकर कार्रवाई की मांग की

नवभारत डेस्क

नागपुर. फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दूकानें सजाने वाले दूकानदारों, गुमटियों, फेरीवालों से हफ्तावसूली कर संरक्षण देने, अनधिकृत निर्माण कार्य को आश्रय देने, आम जनता के घर पर अतिक्रमण के नाम पर गलत तरीके से कार्रवाई करने व कर वसूली में दादागीरी करने वाले मनपा के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग राकां अजीत पवार गुट ने की है.

शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उक्त शिकायतों व मांगों को लेकर मनपा आयुक्त चौधरी से भेंट देकर कार्रवाई की मांग की. पवार ने कहा कि खासकर धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त के संरक्षण में पूरे जोन में वसूली चल रही है. नागरिकों की विविध समस्या व शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती और पूरा ध्यान तरह-तरह से वसूली पर लगा हुआ है.

जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई. शिष्टमंडल में श्रीकांत शिवणकर, हाजी सोहेल पटेल, राजेश माटे, अरविंद ढेंगरे, वसीम अन्सारी, राकेश बोरीकर, मुमताज बाजी, अख्तर हुसैन, बबलू पठान, अल्ताफ हुसैन, रमजान अंसारी, जावेद अंसारी, शमी सिद्दकी, मोहम्मद इमरान, इरफान सिद्दिकी, निसार ताजी, किरण खिरडसे व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. 

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब